1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सब्जियां बेचने के लिए सब्जी वाले ने अपनाया अनोखा तरीका, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मजेदार वीडियो

सब्जियां बेचने के लिए सब्जी वाले ने अपनाया अनोखा तरीका, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मजेदार वीडियो

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Sep 01, 2021 09:49 pm IST,  Updated : Sep 01, 2021 11:39 pm IST

सब्जियां बेचने के लिए कोई भी सब्जीवाला सभी सब्जियों के नाम और दाम जोर-जोर से बोलता है। लेकिन, कभी ऐसा सब्जीवाला देखा है जो अपनी पूरी ताकत ही झोंक दे?

man selling vegetables - India TV Hindi
अनोखे अंदाज में सब्जियां बेचता शख्स  Image Source : INSTAGRAM/GIEDDE

आप सब कभी न कभी कोई सामान खरीदने के लिए बाहर निकलते ही होंगे। ऐसे में कई बार आपने देखा होगा कि लोकल मार्केट में कई दुकानदार शानदार तरीके से अपना सामना बेचते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में  इसी से जुड़ी एक वीडियो वायरल हो रहा है।  

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नींबू, टमाटर और हरी मिर्च बेच रहा है। वो रेहड़ी पर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है कि अचानक बुरी तरह चिल्लाया। नींबू 100 रुपए किलो… 100 रुपए किलो… नींबू 100 रुपए के एक किलो। वो नींबू दिखाते हुए आगे कहता है कि नींबू बहुत खूबसूरत है। ग्राहकों को लुभाने के लिए वो अलग तरीके से आवाज लगाता है, जिसे सुनकर कोई चौंक जाता है तो किसी की हंसी छूट जाती है। पूरी मार्केट उसे ही देखने लगा जाती है। इससे पहले ही कई ऐसे वीडियो वायरल हो चुके हैं जिसमें सब्जीवाले की कला या अंदाज देखकर लोग हैरान रह गए हैं। 

 इस शख्स का जोश और एनर्जी देखकर एक पल को तो ऐसा लगता जैसे उसे करंट लग गया हो। देखिए वीडियो-

Viral Video: बच्चों का स्कूल में पहला दिन और ऐसा जोरदार स्वागत, वीडियो देख बाग-बाग हो जाएगा दिल

सोशल मीडिया पर सब्जीवाले का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर giedde नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। लोग ना सिर्फ इस वीडियो क्लिप को एक दूसरे से शेयर कर रहे हैं। बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

लोगों को सब्जीवाले का अंदाज काफी पसंद आ रहा है। अचानक से वो ऐसे चिल्लाता है कि आसपास खड़े लोग भी डर जाते हैं। हालांकि, ये विडियो कब और कहां का है इस बारे में में कोई जानकारी नहीं है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 27 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, पांच हजार से भी ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

Viral Video: पलक झपकते मकड़ी ने बुन दिया जाल, देखकर नहीं कर पाएंगे आंखों पर विश्वास

जोरदार बारिश से दिल्ली हुई पानी पानी, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

Viral: चिंपांजियों को ड्रोन उड़ाते देखकर सकते में आ जाएंगे, इन्हें मामूली समझने की भूल ना करना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।