1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी समारोह के लिए खाना बनाते हुए हलवाई ने की ऐसी हरकत, पकड़ लिया पुलिस ने...

शादी समारोह के लिए खाना बनाते हुए हलवाई ने की ऐसी हरकत, पकड़ लिया पुलिस ने...

 Published : Mar 13, 2021 09:36 pm IST,  Updated : Mar 13, 2021 11:09 pm IST

गाजियाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का नान बनाते वक्त उसमें थूकता हुआ नजर आ रहा है।

spitting on tandoor naan - India TV Hindi
तंदूर नान पर थूकता हुआ व्यक्ति  Image Source : TWITTER/SCREENSHOT

किसी भी शादी समारोह में अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों को लोग बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन, लोगों को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं होता है कि जो भोजन देखने में उन्हें लजीज लग रहा है आखिर वो सफाई के साथ बनाया गया है या नहीं ? कई बार शादी के लिए खाना बनाने वाले हलवाई जानबूझकर ऐसी हरकत करते हैं जिसके चलते लोगों को शादियों में खाना खाने से पहले सौ बार सोचना पड़ता है। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में रोटी बनाने वाला व्यक्ति रोटियों पर थूकता नजर आ रहा है। ये वायरल हो रहा वीडियो गाजियाबाद के भोजपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यहां गुरुवार को गांव के एक स्कूल परिसर में सगाई का कार्यक्रम था। इसी दौरान हलवाई के हरकत को समारोह में शामिल हुए लोगों में से किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। 

इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक खाना बनाने वाले इस कारीगर का नाम मोहसिन है, जो मुरादनगर थाना इलाके का रहने वाला है। इस वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि खाना बनाने वाला कारीगर और उसका साथी तन्दूर पर नान बना रहे हैं, और नान बनाते समय मोहसिन उसपर पर बार-बार थूक रहा है। बता दें कि इससे पहले मेरठ से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां भी एक शादी समारोह में एक युवक नान सेंकते समय उस पर थूक रहा था। 

Viral Video: गांव में नहीं आता नेटवर्क तो रोज 5 किलोमीटर दूर ऑनलाइन क्लास लेने जाती है बच्ची

मेरठ से भी ऐसा ही मामला आया था सामने

मेरठ से भी अभी कुछ दिन पहले ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था, जिसमें शादी समारोह में तंदूर पर नान सेकने वाला युवक नौशाद थूक लगाकर नान सेंक रहा था। शादी में मौजूद किसी मेहमान ने यह हरकत करते समय उसकी वीडियो बना लिया था जिसके बाद वो वीडियो तेजी से वायरल हो गया था। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 

Viral Video: यहां मिला सोने का पहाड़, खबर मिलते ही झोला लेकर सोना लूटने पहुंचे लोग, वायरल हो रहा वीडियो

पढ़िए वायरल से जुड़ी अन्य खबरें- 

Viral Video: स्टेज पर पापा को साइड कर अकेले गाने लगी छोटी बच्ची, कॉन्फिडेंस देख रह जाएंगे हैरान

Viral Video: हवा में ऐसे उछालकर गोबर के उपले दीवार पर चिपका रही ये महिला, यूजर्स बोले- 'जाओ बास्केटबॉल टीम में'

Zomato केस: बेंगलुरू विवाद पर आया ज़ौमैटो के मालिक का रिएक्शन, जानिए - क्या कहा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।