1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIRAL VIDEO: लाइव प्रोग्राम के दौरान एंकर का गिरा दांत, फिर हुआ कुछ ऐसा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

VIRAL VIDEO: लाइव प्रोग्राम के दौरान एंकर का गिरा दांत, फिर हुआ कुछ ऐसा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 18, 2020 12:35 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 12:39 pm IST

सोशल मीडिया पर एक न्यूज एंकर का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो इस वजह से चर्चा में है क्योंकि लाइव बुलेटेन के दौरान एंकर का दांत गिर गया।

News Anchor Marichka Padalko - India TV Hindi
News Anchor Marichka Padalko  Image Source : INSTAGRAM/MARICHPADALKO

क्या आपने कभी सोचा है लाइव प्रोग्राम के दौरान आपका दांत निकलकर बाहर आ जाए तो आप क्या करेंगे? घबरा जाएंगे या फिर प्रोग्राम छोड़कर वहां से भाग जाएंगे। इनमें से कोई एक ख्याल आपके दिमाग में जरूर आ रहा होगा। लेकिन हाल में यही हादसा लाइव न्यूज बुलेटेन के दौरान एक एंकर के साथ हुआ। एंकर न्यूज पढ़ ही रही थी कि अचानक उसका दांत निकलकर हाथ में आ गया इसके बाद जो हुआ उसे देखकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा। 

सोशल मीडिया पर यूक्रेन की एक न्यूज एंकर का वीडियो वायरल हो रहा है। 7 न्यूज के अनुसार मारिचा पडलको के साथ ये हादसा असल जिंदगी में हुआ। इस वीडियो में आप देखेंगे कि मारिचा लाइव बुलेटेन पढ़ रही थीं। अचानक पढ़ते-पढ़ते उसे एहसास हुआ कि उसका सामने वाला दांत गिरने वाला है। तुरंत एंकर मुंह के आगे हाथ लाई और गिरने वाले दांत को हाथ से पकड़ लिया। इसके बाद भी वो लगातार अपना बुलेटिन पढ़ती रहीं। 

मारिचा मीडिया में कई साल से सक्रिय हैं। मारिचा ने ये वीडियो खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मारिचा ने इंस्टाग्राम पर लिखा- '20 साल से बतौर न्यूज एंकर काम कर रही हूं लेकिन ये अब तक का सबसे अजीब अनुभव रहा।' 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

PICS: सौ साल की मां को खाट पर खींचकर बैंक पहुंची 70 साल की बेटी, वजह जानकर सन्न हो जाएंगे

मलेशिया में दिखी इंसानी चेहरे वाली अनोखी मछली, सोशल मीडिया पर मची खलबली

VIRAL VIDEO: गुजरात के इस शख्स ने बना डाली गोलगप्पे वाली एटीएम मशीन, जानिए बटन दबाते ही कैसे निकल रहे हैं कुरकुरे गोलगप्पे

VIRAL VIDEO: इस मजदूर का डांस देखते ही खुली रह जाएंगी आंखें, माइकल जैक्सन की तरह हाथ-पैर हवा से कर रहे बातें

Viral: ग्रह या डोसा? बृहस्पति ग्रह की इस तस्वीर को देखकर हैरान हो रहे लोग

दुधवा नेशनल पार्क में दिखा दुर्लभ लाल सांप, फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।