1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral News: शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी ने आर्मी ज्वॉइन कर लहराया साहस का परचम, तारीफ करते नहीं थक रहे लोग

Viral News: शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी ने आर्मी ज्वॉइन कर लहराया साहस का परचम, तारीफ करते नहीं थक रहे लोग

 Published : May 31, 2021 06:56 pm IST,  Updated : May 31, 2021 06:56 pm IST

वर्ष 2019 में हुए पुलवामा हमले में शहीद हुए विभूति ढौंडियाल की पत्नी ने शनिवार को इंडियन आर्मी ज्वॉइन किया। इस खबर के सामने आने के बाद से ही लोग उनके साहस की तारीफ कर रहे हैं।

shaheed major vibhuti wife - India TV Hindi
शहीद मेजर विभूती की पत्नी  Image Source : FACEBOOK/#NIKITAKAUL

भारत के वीर जवाब दिन-रात सीमाओं पर तैनात रहकर देश की सेवा करते हैं। उन्हें इस बात की चिंता नहीं रहती कि वो अपनी जान हथेली पर लेकर चल रहे हैं। बल्कि, हर जवान केवल एक ही संकल्प के साथ अपना सबकुछ मातृभूमि की सेवा में न्यौछावर कर देता है कि लोग सुरक्षित रहें। लेकिन, कई बार वीर जवान दुश्मन के हमले में शहीद हो जाते हैं। ऐसा ही हुआ साल 2019 में। इस साल  पुलवामा में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें पांच जवान शहीद हो गए। उन्हीं में एक थे शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल। 

शहीद मेजर की पत्नी ने शनिवार को इंडियन आर्मी ज्वॉइन किया। इस खबर के सामने आने के बाद से ही लोग उनके साहस की तारीफ कर रहे हैं। पुलवामा में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी

बताया जाता है कि हमले से ठीक नौ महीने पहले शहीद विभूति और नितिका की शादी हुई थी। मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। जब उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा था तो उस वक्त भी नितिका की तस्वीर वायरल हुई थी। वहीं, अब जब उनके कंधों पर स्टार लगे तो भी उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग ये भी कह रहे हैं कि उनके लिए यह सबसे अच्छी श्रद्धांजलि है। 

बता दें कि पति से प्रेरणा लेते हुए नितिका कौल ने मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ दी और सेना में शामिल होने का फैसला लिया। उन्होंने शॉर्ट सर्विस कमीशन पास करने के बाद पिछले साल ट्रेनिंग शुरू की थी। वहीं, जब वह सेना में शामिल हुईं तो सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। यूजर्स अपने-अपने अंदाज में उन्हें बधाई दे रहे हैं। कोई उनकी तस्वीर शेयर कर रहा है, तो किसी का कहना है कि यह देश के लिए गर्व का पल है।  

यूजर्स के रिएक्शन- 

पढ़ें वायरल से जुड़ी अन्य खबरें- 

'पंगा लो तो बराबरी वाले से' शख्स ने बदल डाली कहावत, लोग बोले - गुस्सा अविष्कार की जननी

मशहूर होने के लिए मासूम कुत्ते के साथ क्रूरता कर बैठा ये शख्स, गुब्बारे से बांधकर उड़ा दिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।