Tuesday, January 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'पंगा लो तो बराबरी वाले से' शख्स ने बदल डाली कहावत, लोग बोले - गुस्सा अविष्कार की जननी

'पंगा लो तो बराबरी वाले से' शख्स ने बदल डाली कहावत, लोग बोले - गुस्सा अविष्कार की जननी

कहावते वही लोग बदल पाते हैं जो अपनी कमजोरी को अपनी ताकत में बदल लें। इस शख्स ने भी कुछ ऐसा किया कि सामने वाला सोच भी नहीं पाएगा।

Edited by: India TV Lifestyle Desk
Published : May 27, 2021 04:53 pm IST, Updated : May 27, 2021 04:53 pm IST
man slap video- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/@LEGENDARYSVIDEO man slap video

बहुत पुरानी कहावत है, अपने से बराबर वालों से ही पंगा लेना चाहिए। इसी कहावत को ध्यान में रखते हुए लोग ताकतवर लोगों से बचते फिरते हैं, उनका मुकाबला नहीं कर पाते। लेकिन आखिरकार एक शख्स ने इस कहावत को ही बदल डाला है और वो भी फुल स्वैग में। जी हां, ये शख्स कद में भले ही छोटा था लेकिन इसका कॉन्फिडेंस लेवल इतना हाई था कि सामने वाले की हवा निकल जाए। 

इस कुत्ते की जंप देखकर अच्छे अच्छों के निकल जाएंगे पसीने, मालिक ने भी दिया भरपूर साथ

इस शख्स के आत्मविश्वास का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं और दूसरों को इससे सीख लेने की सलाह भी दी जा रही है। 

इस वीडियो को लीजेंडरी वीडियोज नामक ट्विटर चैनल पर पोस्ट किया गया है। 

वीडियो साउथ के किसी गांव का लग रहा है। एक घर के बाहर दो लोग खड़े हैं और घर की दहलीज पर एक महिला खड़ी है। कुछ बात चल रही है तभी घर का मालिक लुंगी को कसते हुए तेजी से आता है। वो उन लोगों से बात नहीं करता और तेजी से घर के अंदर चला जाता है। कुछ सैकेंड में वो एक कुर्सी लेकर बाहर आता दिखता है। फिर ये शख्स कुर्सी बाहर खड़े शख्स के आगे रखता है औऱ उस पर चढ़कर एक जोरदार चांटा उसे रसीद कर देता है। 

कहीं देखी है दुनिया में इतनी खुश दुल्हनिया? दूल्हे के कबूल बोलते ही खुशी से उछल पड़ी

महज कुछ सैकेंड का ये वीडियो आपको चौंका सकता है। छोटे कद का होने के कारण उस शख्स ने बिलकुल नहीं सोचा होगा कि वो ऐसा कर सकता है। लेकिन उसे गुस्सा आया तो अपने से लंबे कद के शख्स को भी उसने जबरदस्त जवाब दे डाला। 

इस वीडियो को बार बार देखा जा रहा है। लोग इस पर तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इस शख्स के आत्मविश्वास की प्रशंसा कर रहे हैं तो कुछ लोग गुस्से को इसका कारण बता रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है - भाई कुछ भी हो..इस लेवल का आत्मविश्वास चाहिए। 

Video: तूफान के चलते सड़क पर आ धमकी बड़ी छिपकली, देखकर खौफ से भर उठे लोग

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement