1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नोट गिनने का नया और मजेदार तरीका हुआ वायरल, Video देखकर यूजर बोले: 'भैंस की नौकरी पक्की'

नोट गिनने का नया और मजेदार तरीका हुआ वायरल, Video देखकर यूजर बोले: 'भैंस की नौकरी पक्की'

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 19, 2021 12:38 pm IST,  Updated : Jan 19, 2021 01:38 pm IST

नोट गिनने का ये शानदार और अनोखा तरीका इंडिया वाले ही ईजाद कर सकते हैं। यूजर डिमांड कर रहे हैं कि भैंस की नौकरी बैंक में लगनी चाहिए। आप क्या कहते हैं!

viral video- India TV Hindi
viral video Image Source : TWITTER/@SUSANTANANDA3

आप कभी बैंक गए हों तो देखा होगा कैशियर नोट कैसे गिनते हैं। कई जगह कैशियर मशीन से नोट गिनते हैं तो कुछ अजीबोगरीब लोग मुंह से उंगली गीली करके नोट गिनते हैं। लेकिन जब कोरोना वायरस फैला तो इंडिया वालों ने नोट गिनने के लिए अपना हाथ गंदा करने की बजाय नया और शानदार तरीका ईजाद कर दिया। ट्विटर पर ये अनोखा तरीका वीडियो के रूप में वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर जहां आप इंडिया वालों की इनोवेशन को दाद देंगे वहीं जिसकी सहायता से नोट गिने जा रहे हैं, उसे नौकरी देने की वकालत जरूर करेंगे। 

Viral : नई नवेली सड़क पर स्कूटी समेत जा चढ़ी लड़की, यूजर बोले : वो स्त्री है,कुछ भी कर सकती है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुसांत नंदा ने शेयर किया है।

वीडियो में एक शख्स नोट गिनता दिखाई दे रहा है। उसके पास न तो नोट गिनने की मशीन है और न ही उसे नोट गिनने के लिए अंगूठा गीला करना पड़ रहा है। दरअसल एक भैंस इस काम में मदद कर रही है। शख्स नोट गिनने के बाद जैसे ही उसका अंगूठा सूखता है वो भैंस के आगे हाथ लाता है। उसके हाथ आगे लाते ही भैंस जीभ बाहर करती है और शख्स उससे अंगूठा लगाकर नोट गिनता जाता है। 

Viral: मात्र 10 दिन पहले प्रेग्नेंसी का पता चला, 11वें दिन पैदा हो गई बेटी, लोग बोले: ऐसा कैसे हुआ?

ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कोरोना वायरस के चलते बंदिशों का सामना कर रहे लोगों को कुछ पल हंसाने के लिए ये वीडियो कारगर साबित हो रहा है। इस वीडियो को अब तक करीब 10 हजार लाइक्स मिल चुके हैं और काफी कमेंट्स आ रहे हैं।

और एक बात, वीडियो देखकर आई हंसी तब दुगनी हो जाएगी जब कमेंट्स पढ़ेंगे। कई यूजर भैंस के इस अनोखे सदुपयोग की तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर तो भैंस को बैंक में कैशियर की नौकरी देने की वकालत कर रहे हैं।

एक यूजर लिखता है कि हर बैंक में एक काउ काउंटर होना चाहिए। सेनिटाइज भी होता रहेगा। 

एक यूजर ने भैंस को अच्छा असिस्टेंट बताते हुए उसे ग्रामीण बैंकों में काउंटर पर नौकरी देने की बात कही है। 

Viral: जरा सी बात पर 17 साल के लिए अलग हुआ था पति, मनाने के लिए लगे महज 50 रुपए

एक यूजर ने लिखा है - ये भैंस की पहली कमाई है। 
एक यूजर ने इंडिया वालों की तारीफ में कहा है - इनोवेटिव इंडिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।