1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: देखें मधुमक्खियों की रानी कैसे अंडे देती है, लोग बोले-अद्भुत

Viral: देखें मधुमक्खियों की रानी कैसे अंडे देती है, लोग बोले-अद्भुत

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 08, 2021 01:11 pm IST,  Updated : Aug 08, 2021 01:11 pm IST

सोशल मीडिया पर मधुमक्खियों की रानी के अंडे देने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में मधुमक्खी की रानी ढेर सारी मधुमक्खियों से घिरी हुई है और रानी मधुमक्खी अंडे दे रही है।

viral video of bee- India TV Hindi
Viral video of Bee Image Source : INSTAGRAM TEXASBEEWORKS

आमतौर पर शहद हर किसी को पसंद आता है और इसका यूज अधिकांश घरों में भी किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी मधुमक्खियों को अंडे देते हुए देखा हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर मधुमक्खियों की रानी के अंडे देने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में मधुमक्खी की रानी ढेर सारी मधुमक्खियों से घिरी हुई है और रानी मधुमक्खी अंडे दे रही है। 

जैसा की वायरल हो इस वीडियो में आप देख सकते हैं की एक ही जगह पर कई सारी मधुमक्खियां दिखाई दे रही हैं। इन्हीं मधुमक्खियों के बीच एक रानी मधुमक्खी भी है जो अंडे दे रही है। रानी मधुमक्खी के अंडे देते समय कुछ अन्य मधुमक्खियों की भीड़ लगी हुई है। रानी मधुमक्खी रोज अपने अंडे की संख्या बदल सकती है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाया गया है कि आखिर कैसे मधुमक्खियों की रानी अंडे देती है और ये भी बताने की कोशिश की गई है कि अगर मधुमक्खी अंडे देती है तो उसे कैसे इस्तेमाल में किया जा सकता है।     

मधुमक्खियों के अंडे देने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही लोग इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं। वहीं इस बार लोगों को इस वीडियो के जरिए कुछ अलग देखने को भी मिला कि रानी मधुमक्खी क्या होती है और ये कैसे अंडे देती है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी मधुमक्खियों के बारे में बहुत कुछ पता चल गया होगा। 

मधुमक्खियों के इस दिलचस्प वीडियो को  इंस्टाग्राम पेज ‘टेक्सास वी वर्क’ने शेयर किया है जिसमें दिखाया गया है कि एक रानी मधुमक्खी कैसे अंडे देती  है। वही इस वीडियो को अब तक 1 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों ने देख चुका है। 

इस वीडियो पर लोग कंमेट भी कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा, आपने जो मधुमक्खियों के बारे में बताया उसके लिए लिए ढ़ेर सारा प्यार। वहीं एक दूसरे यूजर्स ने लिखा, प्रकृति कितनी अद्भुत है! इसके आलावा भी कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।