1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: छोटी सी बच्ची ने ‘बचपन का प्यार’ गाने पर लगाए ऐसे ठुमके, सोशल मीडिया दिल हार बैठा

Video: छोटी सी बच्ची ने ‘बचपन का प्यार’ गाने पर लगाए ऐसे ठुमके, सोशल मीडिया दिल हार बैठा

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 07, 2021 11:32 am IST,  Updated : Aug 07, 2021 01:24 pm IST

बसपन का प्यार सोशल मीडिया के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में क्यूट सी एक बच्ची ने इस गाने पर प्यारा सा डांस किया तो लोग दीवाने हो गए।

photos- India TV Hindi
क्यूट वीडियो Image Source : INSTAGRAM TAYSHAMAIN

आए दिन सोशल वीडियो पर बच्चों के कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। इतना ही नहीं इंटरनेट पर बच्चों के वीडियो सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले में से एक है। इन दिनों सोशल मीडिया पर सहदेव दिरदो का एक गाना ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’छाया हुआ है। सहदेव के गाने का जलवा इतना है कि वो अब  रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के स्टेज पर नजर आने वाले हैं। 

 सोशल मीडिया पर इस गाने पर रोज कोई न कोई नया वीडियो आता रहता है। अब इसी गाने पर एक छोटी सी बच्ची अपने जबरदस्त ठुमके से खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस वीडियो में बच्ची ने जिस तरह से धमाकेदार डांस किया उसे आप उसे दिल दे बैठेंगे। बच्ची का ये डांस इतना क्यूट है कि लोगों को काफी पंसद आ रहा है। डांस के साथ-साथ ये गाना गुनगुना रही है और एक्सप्रेशंस भी दे रही है जो कि बहुत जबरदस्त हैं।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को Taysha Maini नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इस बच्ची के लटके-झटके और अदाएं देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। ‘बचपन का प्यार’गाने पर थिरकती इस बच्ची को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। 

शख्स को बारिश से बचाने थे जूते, दिमाग भी लगाया लेकिन ऊपर वाले ने बजा डाला 'गेम'

बेहतरीन डांस मूव्स से लोगों का दिल जीत रहा है मुंबई पुलिस का जवान, देखिए वायरल वीडियो 

इतना ही नहीं लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं और  कमेंट भी कर रहे हैं। इस बच्ची का डांस और एक्सप्रेशन दोनों ही लोगों का दिल जीत रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।