1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: दूल्हे के स्वागत में सालियों ने किया जबरदस्त डांस, यूजर बोले : ग्रेंड वैलकम हो गया

Viral: दूल्हे के स्वागत में सालियों ने किया जबरदस्त डांस, यूजर बोले : ग्रेंड वैलकम हो गया

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 07, 2021 05:51 pm IST,  Updated : Aug 07, 2021 05:51 pm IST

सालियां दूल्हे के स्वागत में 'ओ मेरे जीजाजी' गाने पर डांस कर रही है।अपनी सालियों का जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देखकर दूल्हा पहले मुस्कुराता है और फिर वो भी थिरकने लगता है।

viral wedding video- India TV Hindi
viral wedding video Image Source : INSTAGRAM THE_BHANDARI_PALACE

सोशल मीडिया पर आए दिन शादी के कई मजेदार और दिलचस्प वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी दूल्हा अपनी शादी में दुल्हन की फोटोज खींचते हुए दिखाई देता है तो कभी दुल्हन दूल्हे का मेकअप करते हुए दिखती  है। ये वीडियो मजेदार तो होते हैं, साथ ही शादियो में होने वाली मौज मस्ती और खुशी को भी साझा करते हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शादी के दौरान जीजा-साली का एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा जैसे ही लड़की के घर पहुंचता है तो सालियां उन्हें रोक लेती हैं और उनके स्वागत में डांस कर रही हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दूल्हा खूबसूरत ड्रेस पहने हुए अपनी बारात लेकर लड़की के घर पहुंचता है। दूल्हा और बाराती वाले जैसे ही एंट्री करते हैं तो वहां दो लड़कियां यानी दुल्हन की बहनें उन्हें रोक लेती हैं। जिसके बाद सालियां अपने जीजा के सामने जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। सालियां दूल्हे के स्वागत में 'ओ मेरे जीजाजी' गाने पर डांस कर रही है। अपनी सालियों का जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देखकर दूल्हा पहले मुस्कुराता है और फिर वो भी थिरकने लगता है। 

शादी के इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘द भण्डारी पैलेस’ नाम के पेज शेयर किया गया है। वही इस पोस्ट को अब तक 45 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

शख्स को बारिश से बचाने थे जूते, दिमाग भी लगाया लेकिन ऊपर वाले ने बजा डाला 'गेम'

चिड़िया ने इंसानों की तरह किया मछली का शिकार, देखकर लोग बोले: इंसानों से ट्रेनिंग लेकर आई

लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर भी जम कर रहे हैं। यूजर्स  कमेंट शेक्शन में जाकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दूल्हे का ग्रेंड वेलकम देख मजा आ गया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ढोल सुनकर पैर में खलबली मच गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।