इन दिनों क्रिकेट वर्ल्ड कप (Cricket World Cup 2019) चल रहा है और भारतीय टीम जोर शोर से विजय अभियान में जुटी है। ऐसे में हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखा रहे हैं जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli),रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ऋषभ पंत (Rishabh pant)समेत कई क्रिकेटर MS Dhoni की नन्हीं बेटी जीवा के साथ मस्ती कर रहे हैं। क्रिकेट के जुनून के बीच ये वीडियो भी इस समय वायरल हो रहा है। करीब हफ्ते भर पहले पोस्ट हुए इस Video को अब तक पचास लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
Related Stories
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि फुर्सत के पलों में विराट कोहली चाय पीते हुए जीवा के साथ प्यारी प्यारी बातें कर रहे हैं। जीवा भी फुल मस्ती में विराट के साथ खेल रही है। बस में रोहित शर्मा जीवा के साथ मस्ती कर रहे हैं। वहीं ऋषभ पंत के फुटेज देखकर आपको हंसी आ जाएगी। वीडियो में देखिए कैसे ऋषभ पंत जीवा के साथ छोटा बच्चा बनकर चिल्ला रहे हैं। कुछ और लोग भी हैं जो जीवा के साथ समय बिता रहे हैं।