1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंदिरा गांधी की हत्या की खबर पढ़ने वाली न्यूज एंकर का Video वायरल, बहते आंसुओं के बीच कर्तव्य किया पूरा

इंदिरा गांधी की हत्या की खबर पढ़ने वाली न्यूज एंकर का Video वायरल, बहते आंसुओं के बीच कर्तव्य किया पूरा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 31, 2019 01:39 pm IST,  Updated : Oct 31, 2019 03:05 pm IST

न्यूज एंकर ने बताया कि कैसे इंदिरा गांधी की मौत की खबर पढ़ते वक्त उनकी आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे।

news anchor salma sultan- India TV Hindi
news anchor salma sultan Image Source : GOOGLE

Indira Gandhi Death Anniversary भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर एक पुराना वीडियो वायरल Viral Video हुआ है और इस पर यूजर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो इंदिरा गांधी की हत्या वाले दिन यानी 31 अक्तूबर 1984 का है, जब दूरदर्शन पर न्यूज एंकर सलमा सुल्तान ने दुनिया को इंदिरा गांधी की हत्या की खबर सुनाई थी। इस वीडियो में सलमा सुल्तान बता रही हैं कि कैसे उस दिन उन्हें इंदिरा गांधी की हत्या की खबर पढ़नी पड़ी और उन हालातों में जब उनके आंसू रुक नहीं रहे थे, वो काफी बेबस हो गई थी।

आपको बता दें कि आज इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता खुशबू ने उस वीडियो को फिर एक बार रिट्वीट किया जिसके बाद ये वायरल हो गया है। खुशबू तमिल फिल्मों की सुपरहिट अभिनेत्री रह चुकी हैं औऱ वो बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमा बता रही हैं कि इंदिरा जी की हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। हर कोई स्तब्ध था। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं उस खबर को कैसे पढ़ पाउंगी। मेरे आंसू नहीं रुक रहे थे लेकिन मुझे कैमरे का सामना करना पड़ा। 

सलमा ने उन हालातों को बयां किया है जिनमें उन्हें ये ह्रदयविदारक खबर नेशनल टेलिविजन पर पढ़ने को कहा गया। वो बेहद आहत थी और इसी दौरान उन्हें संयत होकर इस खबर को टीवी पर पढ़ना भी था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।