1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: बाल सुखाते सुखाते पांचवी मंजिल से गिरी लड़की, जानिए किस करिश्मे से बची जान

Viral Video: बाल सुखाते सुखाते पांचवी मंजिल से गिरी लड़की, जानिए किस करिश्मे से बची जान

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 10, 2021 01:21 pm IST,  Updated : Aug 10, 2021 01:21 pm IST

एक लड़की बॉलकनी में खड़ी होकर अपने बाल सुखा रही थी। अचानक वो पांचवी मंजिल से नीचे गिर गई। फिर क्या हुआ.देखिए वीडियो

बालकनी में बाल सुखाने के दौरान पांचवी मंजिल से गिरी लड़की- India TV Hindi
बालकनी में बाल सुखाने के दौरान पांचवी मंजिल से गिरी लड़की Image Source : YOUTUBE ASHISH RAI

कहते हैं कि जिंदगी और मौत ऊपरवाले के हाथ में है। ऊपरवाला जब मेहरबान होता है तो मौत चाह कर भी कुछ नहीं कर पाती और किस्मत जिंदगी बचा लेती है। किस्मत जब मेहरबान होती है तो जी का जंजाल बने बाल भी जाल बन जाते हैं औऱ जान बचा लेते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया पुणे की एक लड़की के साथ हो गया जिसकी यमराज से मुठभेड़ होने वाली थी लेकिन उसके उलझे बालों ने उसकी जिंदगी को बचा लिया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ये वाकया कैद हुआ जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।  

दरअसल पुणे में एक इमारत में लड़की पांचवी मंजिल की बालकनी पर खड़ी होकर बाल सुखा रही थी और अचानक बाल सुखाने के दौरान वह पाचवीं मंजली से गिर गई। लेकिन खुशकिस्मती से लड़की के बाल फ्लैट की खिड़की की ग्रिल में फंस गए जिसके कारण वो वहीं लटक गई। इसके बाद घरवालों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया और काफी घंटों की कवायद के बाद लड़की को बचा लिया गया।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो आप देख सकते हैं रेस्क्यू टीम ने लड़की तक पहुंचने के लिए एक लंबी रस्सी फेंकी और लड़की को बचाने के लिए सीढ़ी लगाई और फिर उसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। 

Viral: डॉगी का लुका-छुपी खेलते हुए वीडियो वायरल, लोगों ने कहा ये पीएचडी के साथ पैदा हुआ है

Viral Video: जब बहुत सारा सामान लेकर शख्स ने चलाई स्कूटी, लोग बोले - पहली बार ट्रक पे किसी को हेलमेट लगाए देखा है

इस वीडियो को यूट्यूब पर Ashish Rai नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस हैरान कर देने वाला वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कहा इसे कहते हैं किस्मत। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।