1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: हल्दी सेरेमनी में बुजुर्ग ने किया ऐसा डांस, जिसे देखकर आप उनके फैन हो जाएंगे

Viral: हल्दी सेरेमनी में बुजुर्ग ने किया ऐसा डांस, जिसे देखकर आप उनके फैन हो जाएंगे

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 08, 2021 01:09 pm IST,  Updated : Aug 08, 2021 01:09 pm IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही हल्दी सेरेमनी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें सभी उम्र के लोगों के साथ एक बुजुर्ग भी हल्दी सेरेमनी में जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहा है।

viral dance video of old man- India TV Hindi
viral dance video of old man Image Source : INSTAGRAM _SHUBHAM_UKE_

सोशल मीडिया पर आए दिन आपको एक से बढ़कर एक चीजें देखने को मिल जाएंगी। कई वीडियो को देखकर आपको हंसी आ जाएगी, तो कुछ को देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। वहीं आजकल शादी और इवेंट्स के भी कई वीडियो खूब देखने को मिल जाते हैं जो देखते ही देखते तहलका मचा देते हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही हल्दी सेरेमनी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें सभी उम्र के लोगों के साथ एक बुजुर्ग भी हल्दी सेरेमनी में जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हल्दी सेरेमनी का फंक्शन चल रहा है। ज्यादातर लोग पीले कपड़े में नजर आ रहे हैं। इस दौरान कई कैमरामैन भी दिखाई दे रहे हैं। घर-परिवार के लोग बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं। वहीं एक बुजुर्ग भी डांस करते हुए दिख रहा है। कैमरे को देखते ही ये बुजुर्ग कमर मटकाने लगते हैं।

हल्दी रस्म के दौरान डांस करने वाली औरतों के साथ भी बुजुर्ग शख्स एकदम मस्ती में डांस कर रहा है। बुजुर्ग के इस डांस को देखकर यही लगता है कि आप कितने यंग हैं और कितने बूढ़े, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जिंदगी में हर पल का मजा उठाना चाहिए।

Viral: दूल्हे के स्वागत में सालियों ने किया जबरदस्त डांस, यूजर बोले : ग्रेंड वैलकम हो गया

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को  _shubham_uke_ नाम के हैंडल ने शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

Viral:मोबाइल फोन में बिजी था पति, पत्नी संग हो गया हादसा,  वीडियो देखकर लोग बोले: लग गई वॉट

वायरल हो रहे इस डांस वीडियो को लोग काफी पंसद कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये डांस शानदार है। वहीं दूसरे ने लिखा, ये तो बिल्कुल प्रोफेशनल की तरह डांस कर रहे हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।