1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: शादी में दूल्हे ने 2020 पर किया जोक, नेचर को नहीं पसंद आई ये बात, फिर हुआ ये

Viral Video: शादी में दूल्हे ने 2020 पर किया जोक, नेचर को नहीं पसंद आई ये बात, फिर हुआ ये

 Published : Aug 28, 2020 07:13 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 07:13 pm IST

शादी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आप भी देखिए ये वीडियो...

Viral Video- India TV Hindi
Viral Video Image Source : INSTAGRAM SCREENGRAB

शादी के एक समारोह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा शादी के दौरान अपनी दुल्हन से कहता है कि साल 2020 सबसे अच्छा साल नहीं है, उसके ऐसा कहते ही कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई हैरान रह गया। ये घटना अमेरिका के मैसाचुसेट्स में हारून सवित्स्की और डेनिस मैकक्लेर की वेडिंग सेरेमनी के दौरान घटी।

शनिवार को होने वाले आउटडोर समारोह के एक वीडियो में, दूल्हे को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "चलो इसका सामना करते हैं, 2020 सबसे अच्छा साल नहीं रहा है।" जैसे ही उन्होंने ये कहा- आसमान में गड़गड़ाहट के साथ तेज बिजली जमीन पर गिर गई। ऐसा लगा कि नेचर को दूल्हे की ये बात पसंद नहीं आई। 

सावित्स्की ने चार दिन पहले इंस्टाग्राम पर फुटेज साझा करते हुए लिखा था। "शुक्र है कि किसी को भी बिजली से नुकसान नहीं हुआ और हमने बारिश शुरू होने से पहले ही अपनी रस्में पूरी कर ली!" 

एक इंस्टाग्राम यूजर ने कहा "यह थॉर था जो तुम दोनों को बधाई दे रहा है!" , जबकि दूसरे ने कहा, "वाह। यह पूरी तरह से क्रेजी था।"

पत्नी डेनिस ने कहा कि - "यह बहुत आश्चर्यजनक था क्योंकि मौसम के पूर्वानुमान में कुछ भी नहीं था।"

2020 के बारे में जोक्स ने कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से सोशल मीडिया पर बाढ़ ला दी है। कुछ मीम्स पर एक नज़र डालें, जो बताती हैं कि कैसे वर्ष 2020 ने सभी की योजनाओं को बर्बाद कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।