मुंबई: दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस की वजह से देश भर में लॉकडाउन लगा है, जिस वजह से फिल्मों की शूटिंग बंद पड़ी है और क्रिकेट मैच भी रद्द कर दिए गए हैं। हमेशा व्यस्त रहने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लॉकडाउन की वजह से साथ रहने का भरपूर मौका मिल रहा है। विराट कोहली और अनुष्का साथ में फिल्में देखते हैं, वेब सीरीज देखते हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस दौरान विराट और अनुष्का के अनदेखे अवतार भी देखने को मिले। हाल ही में विराट को अनुष्का कोहली, कोहली चौका मार ना कहकर छेड़ती दिखी थीं। अनुष्का ने अब विराट का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में विराट कोहली डायनासोर बनकर घर में चलते दिख रहे हैं।
Related Stories
वीडियो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा है- I spotted .... A Dinosaur on the loose
इससे पहले अनुष्का विराट के बाल काटती भी दिख चुकी हैं...
देखिए जब कोहली को चौका मार ना कहकर छेड़ती दिखीं अनुष्का
अपनी बायोपिक में अनुष्का संग खुद काम करना चाहते हैं विराट कोहली
हाल ही में इंस्टाग्राम पर भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के साथ लाइव चैट के दौरान विराट कोहली ने अपनी बायोपिक में खुद एक्टिंग करने की बात कही, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक शर्त भी रखी। शर्त यह है कि अगर अनुष्का शर्मा भी इस फिल्म में उनके साथ हो। विराट कोहली ने कहा "अनुष्का के साथ मैं जरूर अपनी बायोपिक में काम करना चाहूंगा।"
विराट कोहली ने अपने आप को बदले का पूरा क्रेडिट पत्नी अनुष्का शर्मा को दिया। कोहली ने कहा "मैं हमेशा से ऐसा व्यक्ति नहीं था। मैं वास्तव में मानता हूं कि हर किसी के पास एक दयालु पक्ष होता है, लेकिन हमेशा एक व्यक्ति आपके जीवन में आकर आपको इससे बाहर लाता है। मेरे लिए, अनुष्का से मिलना वह पल था जब मैंने महसूस किया कि यह सब मेरे बारे में नहीं है। किसी अन्य व्यक्ति को देखने और उसी तरह जीना भी एक जीवन है।"