1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कौन है दिव्या भारती की 'हमशक्ल' मंजू थापा, जिसकी बॉलीवुड में डेब्यू की हो रही है चर्चा

कौन है दिव्या भारती की 'हमशक्ल' मंजू थापा, जिसकी बॉलीवुड में डेब्यू की हो रही है चर्चा

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 27, 2021 11:48 pm IST,  Updated : Jul 27, 2021 11:48 pm IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर दिव्या भारती की हमशक्ल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दिव्या भारती की फैन पेज में इस हमशक्ल का वीडियोज और फोटो शेयर हो रहा है।

photos- India TV Hindi
कौन है दिव्या भारती की 'हमशक्ल' मंजू थापा Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक दिव्या भारती ने भले ही कुछ फिल्मों में काम किया हो लेकिन दिव्या भारती जैसी शायद ही कोई हीरोइन रही हो जिसने करियर के शुरुआत में ही 12 फिल्में की हैं जो जबरदस्त हिट हुई है। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। केवल 19 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। 'ऐसी दीवानगी' और 'सात समंदर' जैसे गाने आज भी लोगों को याद आते हैं। हालांकि अभिनेत्री की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई। आज तक दिव्या की मौत केवल एक रहस्य है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर दिव्या भारती की हमशक्ल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दिव्या भारती की फैन पेज में इस हमशक्ल का वीडियोज और फोटो शेयर हो रहा है। ये हमशक्ल बिल्कुल एक्ट्रेस दिव्या भारती की तरह ही दिखती है। लोगों को इनकी फोटोज़ पसंद भी आ रही है। कमेंट कर लोग ये भी बता रहे हैं कि ये तो दिव्या की तरह दिखती हैं।

photos
Image Source : INSTAGRAMकौन है दिव्या भारती की 'हमशक्ल' मंजू थापा

दिव्या भारती की हमशक्ल वायरल की जाने वाली इस लड़की का नाम मंजू थापा है। मंजू थापा दार्जिलिंग की रहने वाली है जिसकी उम्र 18 वर्ष है। फिलहाल मंजू थापा एक स्टूडेंट हैं। उनकी फैमिली में वह और उनकी मां तूलासा थापा रहती है।

जब वे केवल 15 वर्ष की थीं तब उन्होंने प्लानेट मिस इंडिया वर्ल्ड 2018 ,मिस टीम रिपब्लिक ऑफ इंडिया 2018, और मिस ग्लोरी ऑफ नोटिस 2018 जैसे खिताब जीता था। जब मंजू थापा 9 साल की थी उनके पिता का निधन हो गया था। तभी से उनकी मां ने ही उनका ख्याल रखा है।

photos
Image Source : INSTAGRAMकौन है दिव्या भारती की 'हमशक्ल' मंजू थापा

खास बात ये है की मंजू थापा का जन्म 25 फरवरी 2003 को हुआ और दिव्या भारती का जन्म भी 25 फरवरी 1974 को हुआ था। दिव्या भारती की तरह मंजू थापा का इंट्रेस्ट मॉडलिंग और एक्टिंग में है।

photos
Image Source : INSTAGRAMकौन है दिव्या भारती की 'हमशक्ल' मंजू थापा

मंजू को साउथ इंडियन, बॉलीवुड और नेपाल इंडस्ट्री जैसी तमाम फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। तो सोशल मीडिया पर वायरल दिव्या भारती की हमशक्ल जल्द ही स्क्रीन पर दिखाई दे सकती हैं। जल्द ही फिल्मों में डेब्यू कर सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।