1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोशल मीडिया पर viral हुआ Zomato के डिलीवरी बॉय का गाना 'गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा", आप भी सुनिए

सोशल मीडिया पर viral हुआ Zomato के डिलीवरी बॉय का गाना 'गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा", आप भी सुनिए

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 17, 2019 05:58 pm IST,  Updated : Aug 17, 2019 06:16 pm IST

zomato के डिलीवरी बॉय ने कस्टमर की रिक्वेस्ट पर इतना खूबसूरत गाना गाया कि सोशल मीडिया दीवाना हो गया है। आप भी जरूर सुनिए

zomato delivery boy- India TV Hindi
zomato delivery boy Image Source : GOOGLE

प्रतिभा और हुनर किसी के मोहताज नहीं होते। Zomato के एक डिलीवरी बॉय का गाना इन दिनों इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल viral हो रहा है। डिलीवरी बॉय जब एक घर में डिलीवरी करने गया तो कस्टमर की रिक्वेस्ट पर उसने चितचोर फिल्म का गीत गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा...गाया। कस्टमर ने इस वीडियो को रिकॉर्ड करके इंटरनेट पर अपलोड कर दिया जिसे काफी सराहा जा रहा है। 

मामला गुवाहाटी का  है यहां जोमेटो का डिलीवरी बॉय प्रांजित होलोई स्थानीय निवासी अनिर्बन चक्रवर्ती के घर खाने की डिलीवरी करने गया था। अनिर्बन ने खाना ऑर्डर करते वक्त डिलीवरी बॉय का प्रोफाइल देखा था जिससे  पता चला कि वो गाने का शौकीन है और सिंगर बनना चाहता है। 

जब डिलीवरी बॉय प्रांजित खाना लेकर आया तो अनिर्बन ने उससे रिक्वेस्ट की कि वो एक गाना सुना दे। प्रांजित ने जब गाया तो अनिर्बन ने उसका वीडियो रिकॉर्ड किया औऱ सोशल मीडिया पर अपलोड किया। 

रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना गाने वाली महिला का हुआ मेकओवर, नए लुक में पहचानना हुआ मुश्किल

अनिर्बन ने लिखा - 'प्रेजेंटिंग प्रांजित होलोई...मैंने एप पर देखा कि वो सिंगर बनना चाहता है। मैंने प्लान किया गाना गवाया। वो काफी अच्छा गाता है, वीडियो शेयर कर रहा हूं। मैं अपील करता हूं कि सब देखें और सराहें ताकि वो अपने सपने पूरे कर सके।' 

इस वीडियो में वाकई प्रांजित की गजब की आवाज है। सोशल मीडिया पर लाखों की तादाद में लोग प्रांजित की मीठी आवाज को सुन रहे हैं। 

मालूम हो सोशल मीडिया की बदौलत ही पश्चिम बंगाल की रानू को भी नया सहारा मिला था। रानू ने एक रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना एक प्यार का नगमा गाया था। इसके बाद रानू को गाने के कई ऑफऱ मिले और उसका काया पलट भी हुआ।

रेलवे स्टेशन पर इस महिला ने गाया लता मंगेशकर का ये गाना, आवाज सुन खुद को तारीफ करने से नहीं पाएंगे रोक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।