1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 77 साल की गर्लफ्रेंड के साथ नूडल्स खाते दिखा 19 साल का लड़का, फिर किया कुछ ऐसा कि शरमा गईं दादी

77 साल की गर्लफ्रेंड के साथ नूडल्स खाते दिखा 19 साल का लड़का, फिर किया कुछ ऐसा कि शरमा गईं दादी

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 04, 2024 07:11 pm IST,  Updated : May 04, 2024 07:12 pm IST

कपल इटली का रहने वाला है। लड़के के सोशल मीडिया अकाउंट पर 2.2 लाख फॉलोअर्स हैं। उसकी गर्लफ्रेंड 77 साल की एक बुजुर्ग महिला है। जो देखने में किसी दादी और पोते की तरह लगते हैं।

नूडल्स खाते दिखा कपल- India TV Hindi
नूडल्स खाते दिखा कपल Image Source : SOCIAL MEDIA

किसी ने सच ही कहा है कि प्यार न उम्र देखता है और ना ही जाति-धर्म। जिससे भी हो जाता है, बेशुमार होता है। आज कल तो यह काफी देखने को मिल रहा है कि कपल के बीच उम्र का फासला बहुत ही ज्यादा होता है। अब हाल में ही वायरल हो रहे इस लड़के को ही देख लीजिए। जो खुद 19 साल का है लेकिन उसके साथ जो उसकी प्रमिका है उसकी उम्र 77 साल है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वे कुछ ऐसी हरकत करते दिख रहे होते हैं जिसे देखने के बाद लोगों को खुद अपनी आंखें ढंकनी पड़ जाए।  

नूडल खाते कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वीडियो में दिख रहे लड़के और उसकी प्रेमिका की जोड़ी कपल से ज्यादा दादी-पोते की लग रही है। लेकिन दोनों का रोमांटिक मूड कुछ ऐसा है कि युवा प्रेमी-प्रेमिका भी ऐसी हिम्मत ना कर पाएं। हाल में दोनों ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसमें वे नूडल्स खाते हुए दिख रहे हैं। दोनों लोग नूडल के एक टुकड़े को अपने-अपने मुंह में दबाया हुआ है और उसे निगलते हुए दिख रहे हैं। धीरे-धीरे नूडल को निगलते हुए दोनों एक दूसरे को किस कर लेते हैं।   

वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे लोग

वीडियो को सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। जिसे खबर लिखे जाने तक 28 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 4 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर Giuseppe Danna (@milinagatta_) ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो पर कमेंट कर लोग इस कपल की चुटकी ले रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है लड़का अपनी ही दादी को डेट कर रहा है। दूसरे ने लिखा- लड़का जरूर इस बूढ़ी महिला के पैसों के पीछे पड़ा होगा।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: कोर्टरूम में भी जुबां केसरी, मुंह में गुटखा भरे वकील जज के सामने दे रहा था दलील, हरकत देख भड़क गए न्यायाधीश

बर्फ पर लेटकर आराम फरमा रहे पोलर बीयर और उसके बच्चे का खूबसूरत Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।