1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: मार्केट में आया 40 रुपए का नोट! डबल गांधी जी वाला नोट देख दुकानदार की भी फटी रही गईं आंखें

VIDEO: मार्केट में आया 40 रुपए का नोट! डबल गांधी जी वाला नोट देख दुकानदार की भी फटी रही गईं आंखें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 17, 2025 12:34 pm IST,  Updated : May 17, 2025 01:46 pm IST

सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही विचित्र नोट वायरल हो रहा है। जिसमें नोट के दोनों तरफ गांधी जी की तस्वीर दिख रही है। ये नोट दो फटे हुए नोटों को चिपकाकर बनाया गया है।

कोई धूर्त आदमी दुकानदार को चिपका गया यह नोट- India TV Hindi
कोई धूर्त आदमी दुकानदार को चिपका गया यह नोट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जिसे देखते ही लोगों का दिमाग फिर जाता है। साथ ही साथ ये वीडियो लोगों के होंठों पर एक मुस्कान भी छोड़ जाता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अनोखा 40 रुपए का नोट दिखाया गया है। दरअसल, ये नोट 20 का ही फटा हुआ नोट है। लेकिन ये एक ही फटा हुआ नोट नहीं है बल्कि इस नोट को दो फटे हुए 20 के नोट को आपस में चिपकाकर तैयार किया गया है। इस नोट की जो सबसे बड़ी खासियत है वह ये कि इसमें दो गांधी जी की तस्वीरें नजर आ रही हैं। आमतौर पर नोटों पर गांधी जी की तस्वीर सिर्फ एक तरफ ही देखने को मिलता है। लेकिन इस नोट में दोनों तरफ गांधी जी की तस्वीर दिख रही है इसलिए लोगों का तर्क है कि नोट पर डबल गांधी जी का मतलब इसकी वैल्यू भी डबल होगी। इस नोट को देखने के बाद अब लोग इसे 40 रुपए का नोट बता रहे हैं।

वीडियो में खुली नोट की असलियत

वायरल हो रहे इस वीडियो में नोट को बहुत ही करीब से दिखाया गया है, जिसमें यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ये नोट असल में दो 20 रुपए के नोटों को आपस में चिपकाकर बनाया गया है। दोनों नोटों पर गांधी जी की तस्वीरें हैं, लेकिन इन्हें इस तरह जोड़ा गया है कि पहली नजर में यह एक ही नोट लगता है। नोट को बीच से चिपकाने का निशान भी देखा जा सकता है, जो यह बताता है कि ये दो फटे हुए 20 के नोटों से तैयार एक नोट है। जिसे कोई शख्स दुकानदार को धोखे से पकड़ा गया।

दुकानदार को कोई शख्स चिपका गया ये नोट

ये नोट एक दुकानदार को कोई शख्स देकर गया था। जिसका वीडियो बनते हुए शख्स इस नोट के बारे में लोगों को बताता है। वायरल वीडियो में शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कोई शख्स उसकी दुकान पर यह नोट उसे चिपका कर चला गया। दुकानदार नोट पर कैमरे का फोकस करते हुए बोलता है कि ऐसा 20 का नोट मैं पहली बार देख रहा हूं, जिसमें डबल गांधी जी नजर आ रहे हैं। पता नहीं कौन ये नोट मुझे चिपका गया। पूरे दिन इतने नोट आते रहते हैं कि 20 के नोटों पर ध्यान नहीं जाता। 

वीडियो पर लोगों ने खूब लगाए ठहाके

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे एक मजेदार प्रैंक बता रहे हैं। तो कुछ इसे धोखाधड़ी का नया तरीका भी कह रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह तो कमाल का आइडिया है!" दूसरे ने लिखा, "आजकल लोग कितने क्रिएटिव हो गए हैं।" इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @indian_armada नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक साढ़े तीन लाख लोगों ने देखा और 1700 लोगों ने इसे लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान से लड़ने के लिए उबाल मार रहा गुरु जी का खून, सरकार को चिट्ठी लिख मांगी बॉर्डर पर जाने की इजाजत

रात को बतियाने के लिए बाबू ने दिया था फोन, इस्तेमाल के बाद लड़की छिपाती थी ऐसी जगह कि पता लगाना हो जाए मुश्किल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।