Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: वड़ोदरा की सड़कों पर खुलेआम घूमते नजर आया 8 फीट लंबा मगरमच्छ, देखने के लिए इकट्ठा हुआ लोगों का हुजूम

VIDEO: वड़ोदरा की सड़कों पर खुलेआम घूमते नजर आया 8 फीट लंबा मगरमच्छ, देखने के लिए इकट्ठा हुआ लोगों का हुजूम

Reported By : Nirnay Kapoor Written By : Pankaj Yadav Published : Jul 19, 2025 02:00 pm IST, Updated : Jul 19, 2025 02:02 pm IST

वडोदरा शहर में एक मगरमच्छ को देर रात सड़क पर टहलते हुए देखा गया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग जमा हुए और लोग उसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद करने लगे, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सड़क पर रेंगते दिखा मगरमच्छ- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सड़क पर रेंगते दिखा मगरमच्छ

गुजरात के वडोदरा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ खुलेआम सड़क पर घूम रहा है। घटना 18 जुलाई 2025 की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब एक 8 फीट लंबा मगरमच्छ रात में शहर की सड़कों पर टहलता हुआ नजर आया। यह घटना नरहरि ब्रिज के पास हुई, जब विश्वामित्री नदी से भटककर यह मगरमच्छ सड़क पर पहुंच गया। हैरान कर देने वाले इस नजारे ने स्थानीय लोगों को अचंभे में डाल दिया। यह देखने के लिए सड़क पर लोगों का जाम लग गया।

सड़क पर टहलते दिखा मगरमच्छ

सड़क पर मगरमच्छ को देख लोगों ने अपनी गाड़ियाँ रोक दीं और खड़े होकर मगरमच्छ का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, और लोग इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। सूचना मिलने पर वन विभाग ने पशुप्रेमियों की मदद से उस मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे विश्वामित्री नदी में वापस छोड़ दिया। इस ऑपरेशन में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, “बारिश के मौसम में मगरमच्छों का नदी से बाहर निकलना आम बात है। हमारी टीम ऐसी परिस्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहती है। हम लोगों से अपील करते हैं कि ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत हमें सूचित करें।”

विश्रामित्री नदी को माना जाता है मगरमच्छों का घर

बता दें कि विश्रामित्री नदी, जो वडोदरा शहर के बीचों-बीच बहती है, उसे मगरमच्छों का घर माना जाता है, और अनुमानतः इसमें 1000 से अधिक मगरमच्छ मौजूद हैं। बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण ये जीव अक्सर शहर की सड़कों, कॉलोनियों और यहां तक कि घरों में भी चले आते हैं। 18 जुलाई की रात भी कुछ ऐसी ही थी। जब भारी बारिश के बाद नदी का पानी उफान पर था, और इस मगरमच्छ ने नरहरि ब्रिज के पास सड़क को अपना रास्ता बना लिया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: 'हैवी ड्राइवरों से भरा पड़ा है हमारा देश', तीन पहियों के साथ सड़क पर JCB दौड़ते दिखा ड्राइवर

किसी मॉडल से कम नहीं है ये ठेले वाली लड़की, खाने से ज्यादा हो रही खूबसूरती और कॉन्फिडेंस की चर्च

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement