1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खुले बालों से लड़की ने बांध लिया लोगों का दिल, बॉलीवुड गाने पर बनाई शानदार रील, खूबसूरती पर फिदा हुए लोग

खुले बालों से लड़की ने बांध लिया लोगों का दिल, बॉलीवुड गाने पर बनाई शानदार रील, खूबसूरती पर फिदा हुए लोग

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Apr 06, 2025 01:18 pm IST,  Updated : Apr 06, 2025 01:22 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लड़की की ये रील उसकी खूबसूरती और टैलेंट को दिखाती है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में उसके लिए तारीफों के अंबार लग गए। कोई उसकी खूबसूरत आंखों का दीवाना हो रहा है, तो कोई उसके गुलाबी गालों पर मर मिट रहा।

रील बनाती लड़की का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
रील बनाती लड़की का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने खुले बालों के साथ बॉलीवुड गाना 'बन गए हो तुम मेरे खुदा' पर लिप्सिंग करते हुए रील बनाते नजर आ रही है। लड़की ने अपनी खूबसूरती और कातिल अदाओं से लोगों का दिल जीत लिया। वीडियो में रील बनाते वक्त उसकी अदाएं ऐसी हैं कि देखने वाले बस देखते ही रह गए। 

Related Stories

खुले बालों के साथ लड़की ने बनाई रील

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अपने खुले बालों को फ्लॉन्ट करते हुए बॉलीवुड के एक हिट गाने पर लिप्सिंग करते दिख रही है। उसके चेहरे की मासूमियत के साथ-साथ कातिल अदाओं ने उसकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। वीडियो में लड़की का स्टाइल और ग्रेस ऐसा है कि लोग बार-बार उसे देखने को मजबूर हो गए। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @nautanki.hoon नाम के पेज से शेयर किया गया है।

लोगों ने लड़की की खूबसूरती की तारीफ की

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही लोगों के कमेंट की बाढ़ सी आ गई। जहां कई लोगों ने लड़की की खूबसूरती की तारीफ करते हुए लिखा, "इस लड़की ने तो हमारा दिल चुरा लिया।" वहीं, कई अन्य लोगों ने इस वीडियो पर कहा कि, "खुले बालों का जादू और बॉलीवुड का तड़का इस रील को परफेक्ट बना रहा है।" इसके अलावा कई यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी के साथ लड़की की खूबसूरती की तारीफ की। वीडियो सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुआ कि इसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। 

खूबसूरती और टैलेंट का शानदार नमूना

वीडियो में दिख रही लड़की का नेचुरल चार्म और उसका सहज अंदाज लोगों के दिलों में हलचल पैदा करने के लिए काफी है। खुले बालों के साथ जिस तरह उसने रील बनाया उससे तो लोग एकदम घायल ही हो गए। लड़की किसी भी बॉलीवुड की हीरोइन से कम नहीं लग रही। लड़की की मुस्कान और उसकी पॉजीटिव एनर्जी ने वीडियो को एक अलग लेवल पर पहुंचा दिया। वीडियो पर लोगों का यह भी कहना है कि ये सिर्फ एक रील नहीं, बल्कि खूबसूरती और टैलेंट का एक शानदार नमूना है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

इस लड़की को शादी के लिए चाहिए धन्ना सेठ, हाथ में तख्ती लिए सिर्फ T-Shirt पर घूमते आई नजर, वायरल हुआ Video

'मौत आई तो क्या हुआ Reel तो बन गई ना', समुद्र किनारे चट्टानों पर खड़ी होकर रील बना रही लड़की तेज लहरों के साथ बही

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।