1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक मक्खी की वजह से गोल्फर ने कमा लिए 8 करोड़ रुपए, आखिर कैसे? जानने के लिए देखें यह Video

एक मक्खी की वजह से गोल्फर ने कमा लिए 8 करोड़ रुपए, आखिर कैसे? जानने के लिए देखें यह Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 23, 2025 04:36 pm IST,  Updated : Aug 23, 2025 04:36 pm IST

एक गोल्फर की किस्मत को मक्खी ने कुछ ऐसे पलटा कि एक झटके में उसने 8 करोड़ रुपए कमा लिए। इस घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

गोल्फ खेलता शख्स (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
गोल्फ खेलता शख्स (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : SORA AI/ X/@ASHFAQUE80035

गोल्फ का खेल हमेशा से अपनी तकनीक, मेहनत और रणनीति के लिए जाना जाता है, लेकिन हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने खेल जगत को हैरान कर दिया। एक छोटी सी मक्खी ने गोल्फर की किस्मत बदल दी और उसे न सिर्फ मैच में जीत दिलाई, बल्कि 8 करोड़ रुपये की इनामी राशि भी जितवा दी।

मक्खी ने होल में डाली गेंद

मैच के दौरान एक गोल्फर ने एक शॉट मारा, लेकिन गेंद होल से कुछ इंच दूर रुक गई। दर्शक और खिलाड़ी मान चुके थे कि अब बॉल बाहर ही रह जाएगी। तभी, अचानक एक मक्खी गेंद पर आकर बैठ गई। मक्खी के हल्के से वजन और हलचल से गेंद धीरे-धीरे सरकने लगी और सीधे होल में जा गिरी। यह नजारा देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। गोल्फर भी निराश था, लेकिन नियमों के अनुसार गेंद होल में थी, और इसे स्कोर में शामिल कर लिया गया, जिसके बाद उस गोल्फर की किस्मत ही पलट गई और गोल्फर खुशी के मारे जश्न मनाने लगा।

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल

इस असाधारण घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। लोग इसे "किस्मत का चमत्कार" बता रहे हैं। कुछ ने मजाक में कहा कि मक्खी को भी इनाम का हिस्सा मिलना चाहिए, क्योंकि उसकी वजह से ही गोल्फर विजेता बना। हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसने लोगों का ध्यान खूब बटोरा। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @ashfaque80035 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक ढाई लाख लोगों ने देखा और 1700 लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

एक बाइक पर सवार पूरा परिवार, पीछे बैठीं दो बीवियां, उसके पीछे बंधी गाड़ी पर दिखी आधे दर्जन बच्चों की टोली

भाग-भाग, डी के बोस, डी के बोस, डी के बोस..., बीच रास्ते जंगल में गैंडे ने दौड़ाया तो शख्स ने बैक गियर में भगाई जीप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।