1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुकान में अचानक गैस सिलेंडर फटने हुआ बड़ा हादसा, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

दुकान में अचानक गैस सिलेंडर फटने हुआ बड़ा हादसा, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : May 31, 2024 10:38 am IST,  Updated : May 31, 2024 10:38 am IST

सोशल मीडिया पर एक हादसे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आता है कि अचानक एक जगह पर ब्लास्ट होता है और आग लग जाता है। आइए आपको इस वायरल वीडियो की जानकारी देते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
दुकान में अचानक गैस सिलेंडर फटने हुआ बड़ा हादसा Image Source : ANI

सुबह से लेकर शाम तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी डांस करते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी अजीब हरकत करते लोगों का वीडियो वायरल होता है। मगर क्या सोशल मीडिया पर सिर्फ इसी तरह के वीडियो वायरल होते हैं? जी नहीं, सोशल मीडिया पर अलग-अलग घटनाओं के भी वीडियो वायरल होते हैं। जैसे अभी तमिलनाडु में हुई एक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि अचानक कहीं पर ब्लास्ट होता है और वहां आग लग जाती है। आइए अब जानते हैं कि यह वीडियो कहां का है और इस पर पुलिस का क्या कहना है?

वायरल वीडियो की पुलिस ने की पुष्टि

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि कुछ लोग एक मार्केट में खड़े हैं। तभी नजर आता है कि एक दुकान में आग लगी हुई है और अचानक वहां ब्लास्ट होता है। यह वीडियो तमिलनाडु के तिरुनेलवेली का है जहां कल यानी 30 मई को एक दुकान में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए और पास की 2 दुकानें जलकर खाक हो गईं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ जिसकी पुलिस द्वारा पुष्टि हो चुकी हैं। इसका मतलब वायरल वीडियो में नजर आ रही घटना वाकई में हुई है।

यहां देखें वायरल वीडियो

न्यूज एजेंसी ANI ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए सभी जानकारी दी है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा- प्रार्थना करो कि कोई भी गंभीर रूप से घायल ना हो। दूसरे यूजर ने लिखा- यह काफी दुखद है। तीसरे यूजर ने लिखा- घायलों के लिए प्रार्थना है।

ये भी पढ़ें-

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर गिरती बिजली कैमरे में हुई कैद, अब तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

ऐसा भयंकर Scarecrow देखकर तो भूत के भी होश उड़ जाएंगे, Viral Video देख लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।