1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पानी में कूदकर शख्स ने बचाई बहते जानवर की जान, Video देखकर लोगों ने की तारीफ

पानी में कूदकर शख्स ने बचाई बहते जानवर की जान, Video देखकर लोगों ने की तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 02, 2024 01:25 pm IST,  Updated : Sep 02, 2024 01:25 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि कैसे एक शख्स ने दो बार पानी में कूदकर एक जानवर की जान बचाई।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हंसी मजाक वाले वीडियो तो आमतौर पर वायरल होते ही रहते हैं। मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान के चेहरे पर खुशी आने के साथ ही इंसानियत पर लोगों का भरोसा भी बढ़ जाता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों ने उस शख्स की तारीफ की। वीडियो को देखने के बाद आप भी उसकी तारीफ करेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आया।

शख्स ने जानवर की बचाई जान

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि किसी नहर में एक जानवर बह रहा है। उस जानवर को बाहर निकालने के लिए कई लोग वहां खड़े हैं। एक शख्स पहले से ही पानी में भी उतरा हुआ है मगर जानवर उससे दूर होने के कारण वह कुछ नहीं कर पाता है। शख्स के पास से जैसे ही जानवर बहता है, एक दूसरा शख्स तुरंत पानी में कूद जाता है। मगर वह पानी में तैरते हुए उस जानवर तक नहीं पहुंच पाता तो वह बाहर निकलता है और दौड़ते हुए कुछ दूर जाने के बाद वह पानी में दोबारा छलांग लगाता है। इस बार वह जानवर को पकड़ लेता है और फिर अन्य लोगों की मदद से उसे बचा लेता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'उन लोगों की आवाज़ बनें जो बोल नहीं सकते। पशु बचाव प्रयासों का समर्थन करें और एक ऐसी दुनिया बनाएँ जहाँ हर जानवर को प्यार और सम्मान मिले।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 49 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने उसकी तारीफ भी की है। एक यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों के कारण ही यह दुनिया एक अच्छी जगह है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे अच्छे लोगों के कारण ही पृथ्वी अभी भी रहने के लिए अच्छी जगह है। तीसरे यूजर ने लिखा- इस भाई के लिए एक लाइक तो बनती है।

ये भी पढ़ें-

Video: कुत्ते पर तेंदुए ने अचानक कर दिया हमला, इसके बाद जो हुआ उसे देख अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

वाह क्या सर्विस है! 2 साल पहले कैंसल किया हुआ ऑर्डर पहुंचा शख्स के घर, पोस्ट करते हुए कही ये बात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।