1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिहार में एक व्यक्ति ने मंदिर परिसर में किया पेशाब, हुआ गिरफ्तार

बिहार में एक व्यक्ति ने मंदिर परिसर में किया पेशाब, हुआ गिरफ्तार

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 23, 2023 06:57 pm IST,  Updated : Apr 23, 2023 07:17 pm IST

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। खबर के मुताबिक एक शख्स ने मंदिर के सामने दिन-दहाड़े गंदगी फैलानी शुरू की। जिसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये। उन्होंने आरोपी की पिटाई कर दी। बाद में आरोपी के परिजनों ने बताया कि वो मानसिक रूप से बीमार है।

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।- India TV Hindi
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। Image Source : ANI

बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में कल्याणी चौक पर मां दुर्गा के मंदिर में पेशाब करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान शहर के दीवान रोड निवासी मोइनुद्दीन के रूप में हुई है। वह बिना चप्पल खोले मंदिर परिसर के अंदर चला गया और मां दुर्गा की मूर्ति की ओर चल पड़ा। मंदिर के पुजारी ने उसे देखकर शोर मचाया। हालांकि, तब तक वह मंदिर की दूसरी तरफ चला गया और वहां पेशाब कर दिया। घटना शनिवार शाम की है। घटना से आक्रोशित मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने आरोपी को पीट दिया। घटना की खबर पूरे शहर में जंगल की आग की तरह फैल गई और जल्द ही नगर थाना के एसएचओ तथा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी को गिरफ्तार किया गया

मुजफ्फरपुर पुलिस के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, हमने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर एक बड़े समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। आरोपी घायल है और हमने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने कहा, हमने मंदिर परिसर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और रिजर्व बटालियन को भी तैयार रहने को कहा है। खुफिया अधिकारियों को अपने संबंधित क्षेत्रों में सतर्क रहने और निवारक उपाय करने के लिए जल्द से जल्द सूचित करने के लिए कहा गया है। इस बीच, आरोपी के माता-पिता थाने पहुंचे और दावा किया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। अपने दावे की पुष्टि के लिए उनके पास कुछ दस्तावेज भी थे।

ये भी पढ़ें:

Bihar News: पटना का रईस गजनवी हुआ फरार, अतीक अहमद को बताया था शहीद

'तो मिला दीजिए ना मुझे मिट्टी में'...सम्राट चौधरी को सीएम नीतीश ने दिया करारा जवाब-देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।