आज के समय में सड़क पर चलते लगभग हर इंसान के हाथ में स्मार्ट फोन है। अब स्मार्ट फोन है तो फिर सोशल मीडिया पर होना बहुत ही आम बात हो जाता है। आज के समय में अधिकतर लोग इंस्टा, फेसबुक और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाकर बैठा हुआ है और दिन में थोड़ा समय तो वहां बिताता ही है। आप भी शायद उन लोगों में से एक होंगे जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते होंगे। अगर ऐसा है तो फिर आपने देखा होगा कि हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ नया देखने को मिल ही जाता है। इस समय भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जुगाड़ देखने को मिला।
Related Stories
एक नया जुगाड़ सोशल मीडिया पर दिखा
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़का खेतों क पास खड़ा है। सड़क के एक तरफ वो खड़ा है और दूसरी तरफ खेत है। अब उसे खेतों में काम करने जाना होगा मगर दोपहर का समय है तो गर्मी भी लगेगी। उसने इससे बचने के लिए जुगाड़ लगाया है। उसने छाते में वायर को इस तरह से लगाया है जिससे उसे बैग की तरह पीठ पर पहना जा सके। इसके बाद वीडियो में नजर आता है कि वो उस छाते को एक बैग की तरह पहन लेता है और सिर के ऊपर छाता नजर आता है। इसके बाद वो कुदाल उठा लेता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @iAKsSaviour नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बिहार बिगनर्स के लिए नहीं है।' वहीं वीडियो पर लिखा है, 'बिहारियों से मत भिड़ना।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आइडिया अच्छा है वैसे। दूसरे यूजर ने लिखा- टोपी पहन लेता, ये करने की क्या जरूरत थी। एक अन्य यूजर ने लिखा- उड़ जाएगा एक दिन।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
घर में रखे फ्रिज के अंदर का नजारा आपको कर देगा हैरान, Video सोशल मीडिया पर वायरल
बेटी बचाने के चक्कर में बेटा हाथ से निकल गया! लड़के की हरकत कर देगी हैरान, लोगों ने किया रिएक्ट