1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. समोसे या कचौरी को मना करके उन्हें...; बिल पर दिखी बंदे की क्रिएटिव लाइन, फोटो वायरल

समोसे या कचौरी को मना करके उन्हें...; बिल पर दिखी बंदे की क्रिएटिव लाइन, फोटो वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 13, 2025 11:07 pm IST,  Updated : Oct 14, 2025 06:01 pm IST

एक बिल की फोटो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और उस बिल के अंत में किसी आदमी की ऐसी क्रिएटिव लाइन देखने को मिली जो आपको उसका फैन बना देगा। आइए आपको फोटो के बारे में बताते हैं।

Viral Photo- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : X/@AJATSHATRU_28

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक ऐसा चलता फिरता प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। हर दिन लोग तमाम तरह के वीडियो और फोटो पोस्ट करते रहेत हैं और उन्हें देखने के बाद लोग अपना रिएक्शन भी देते हैं। कुछ वीडियो और फोटो इतने यूनिक होते हैं कि उनका वायरल होना तय होता है। आप भी अगर सोशल मीडिया के यूजर हैं तो हर दिन ऐसे तमाम वायरल कंटेंट देखते ही होंगे। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है और उसके वायरल होने का कारण किसी बंदे की क्रिएटिव सोच है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल फोटो में क्या नजर आया?

अभी जो फोटो वायरल हो रही है वो एक बिल की है। किसी ने समोसा चाट, मिक्स्ड चाट, चीज़ पाव भाजी और दही भेल पुरी खाने के लिए मंगवाया होगा। इसे बाद जब उसके पास बिल आई तो उसकी नजर नीचे लिखी लाइन पर पड़ी जिसके कारण फोटो वायरल हो रही है। बिल पर नीचे लिखा है, 'कभी भी किसी समोसे या कचौरी को मना करके उन्हें दुःख मत पहुंचाओ, उनके अंदर भी भावनाएं (Feelings) होती हैं।' अब सभी को पता है कि समोसे और कचौड़ी में फीलिंग भरी जाती है और उसी शब्द को लेकर पूरी क्रिएटिविटी दिखाई गई है।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ajatshatru_28 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'कभी दुख मत पहुंचाओ।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सभी के पास फीलिंग होती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- लेकिन फिर मेरी जेब और पेट की फीलिंग हर्ट होगी। तीसरे यूजर ने लिखा- फीलिंग का टेस्ट तगड़ा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये लड़के तो कुछ ज्यादा ही पढ़ाकू निकले, इतने ज्यादा कि Video ही वायरल हो गया

दिवाली की सफाई में महिला के हाथ लगे 2 लाख रुपए, मगर ट्विस्ट जानकर आप भी माथा पकड़ लेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।