1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देख लो भाईयों ऐसी साइकिल कभी देखी नहीं होगी, लोगों ने देखा Video तो दिए मिक्स रिएक्शन

देख लो भाईयों ऐसी साइकिल कभी देखी नहीं होगी, लोगों ने देखा Video तो दिए मिक्स रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 29, 2024 03:52 pm IST,  Updated : Feb 29, 2024 03:52 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक सरदार जी अपने साइकिल के कारण काफी छाए हुए हैं। उनकी वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

लेटकर साइकिल चलाते हुए सरदार जी- India TV Hindi
लेटकर साइकिल चलाते हुए सरदार जी Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में ट्रैवल करने के लिए अलग-अलग तरह के कई ट्रांसपोर्ट मौजूद हैं। अगर आपको कम दूरी तय करनी है तो साइकिल है। कुछ ज्यादा दूर जाना तो आप बाइक और कार का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं कई सारे शेयरिंग मोड ऑफ ट्रांसपोर्ट भी हैं जो लोगों को सफर भी कराते हैं और उन्हें किराया भी कम देना पड़ता है। जैसे बस, ट्रेन, प्लेन, पानी वाला जहाज। अब क्योंकि यह वायरल वीडियो साइकिल का है तो हम साइकिल की ही बात करते हैं। आपने अब तक कैसी साइकिल देखी है। कुछ साइकिल की ऊंचाई कम होती है तो कुछ की ज्यादा होती है। मगर सभी साइकिल को चलाने का तरीका तो एक जैसा ही होता है। लोग सीट पर बैठते हैं और पैडल मारकर चलाते हैं। मगर इस वायरल वीडियो में कुछ अलग तरह की साइकिल देखने को मिली। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

ऐसी साइकिल कभी देखी है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने सभी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है क्योंकि इसमें एक अलग तरह की साइकिल नजर आई। वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक सरदार जी अपनी साइकिल चला रहे हैं। मगर वो सीट पर बैठ कर नहीं  बल्कि लेटकर चला रहे है। इस सीट पर कार की तरह ही एक सीट लगी हुई है जिस पर सरदार जी लेटे हुए हैं। इतना ही नहीं इसके पैडल नीचे की जगह आगे वाले पहले के ऊपर है। इस अनोखे साइकिल ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने दिए मिक्स रिएक्शन

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bunnypunia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में अकाउंट के यूजर ने लिखा कि, 'क्या किसी को पता है कि यह क्या है? आज पश्चिमी दिल्ली में कूल दिखने वाले सरदारजी को उनके इनोवेशन पर देखा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो 42 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वाह मौज कर दी। दूसरे यूजर ने लिखा- बकवास, ये इस्तेमाल के लिए नहीं बस मस्ती के लिए है। तीसरे यूजर ने लिखा- इसे मौत का सामान कहते हैं।

ये भी पढ़ें-

एक विवाह ऐसा भी! गुजरात के कपल ने -25 डिग्री तापमान में की शादी, Video हो रहा है वायरल

विदेशी पंडित ने संस्कृत में मंत्र पढ़कर दूल्हा-दुल्हन की कराई शादी, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।