1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. विदेशी पंडित ने संस्कृत में मंत्र पढ़कर दूल्हा-दुल्हन की कराई शादी, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

विदेशी पंडित ने संस्कृत में मंत्र पढ़कर दूल्हा-दुल्हन की कराई शादी, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 29, 2024 02:36 pm IST,  Updated : Feb 29, 2024 02:36 pm IST

सोशल मीडिया पर अभी एक विदेशी पंडिता का वीडियो खूब छाया हुआ है। वीडियो में विदेशी पंडित संस्कृत में मंत्र पढ़कर शादी कराता हुआ नजर आ रहा है।

संस्कृत में मंत्र पढ़ता हुआ विदेशी पंडित- India TV Hindi
संस्कृत में मंत्र पढ़ता हुआ विदेशी पंडित Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। इसमें ज्यादातर वीडियो मनोरंजन से जुड़े होते हैं। लेकिन जैसे कि आप जानते हैं, इस वक्त शादियों का सीजन चल रहा है। जहां देखेंगे किसी ना किसी की शादी हो रही है या फिर होने वाली है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी शादी से जुड़े वीडियो ज्यादा वायरल हो रहे हैं। किसी शादी में लोगों के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है तो किसी वीडियो में पंडित जी गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक विदेशी पंडित जी का वीडिया वायरल हुआ जिसे भारत के लोग काफी देख रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आ रहा है?

विदेश पंडित ने संस्कृत में पढ़ा मंत्र

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि विदेश में किसी जगह शादी हो रही है। दूल्हा-दुल्हन भारतीय परिधान में सजे हुए हैं। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई हुई है। उनके सामने खड़े एक पंडित जी भी नजर आएंगे। वीडियो में आगे आप देखेंगे कि पंडित जी संस्कृत में मंत्र पढ़ते हुए दूल्हा-दुल्हन की शादी कराते हैं। इसमें हैरानी की बात है कि जहां एक तरफ विदेशियों को हिंदी भाषा अच्छे से नहीं आती, वहीं दूसरी तरफ यह पंडित जी संस्कृत के मंत्र फर्राटे से बोल रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर kavigopalpathak नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख 89 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वाह जी विदेश में भी सनातनी संस्कृती से वैदिक विवाह। दूसरे यूजर ने लिखा- पंडित को सैल्यूट है, संस्कृत पढ़ रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैंने पहली बार देखा है।

ये भी पढ़ें-

हद हो गई! महिला ने Pink कलर की बिरयानी बनाकर नाम दिया 'Barbie Biryani', लोगों का फूटा गुस्सा

बाली में घूमने गई महिला से बंदर ने छीना उसका iPhone, इस डील के बाद मिला फोन वापस, Video Viral

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।