1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 1000 साल बाद कुछ ऐसा दिखेगा इंसान, AI की इन तस्वीरों को देख आप दोबारा नहीं बनना चाहेंगे मानव

1000 साल बाद कुछ ऐसा दिखेगा इंसान, AI की इन तस्वीरों को देख आप दोबारा नहीं बनना चाहेंगे मानव

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 10, 2023 01:49 pm IST,  Updated : Aug 10, 2023 01:49 pm IST

AI सॉफ्टवेयर मिडजर्नी ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं जिसमें यह दिखाया गया है कि आज से 1000 साल बाद इंसान कैसा दिखेगा।

AI Image- India TV Hindi
AI द्वारा बनाई गई तस्वीर। Image Source : SOCIAL MEDIA

AI के इस जमाने में आजकल लोगों का सबसे मनपसंदीदा काम AI टूल्स से तस्वीरें बनाना हो गया है। ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो AI से बनाई गई है। तस्वीर में दिखाया गया है कि आज से 1000 साल बाद इंसान कैसा दिखेगा। इसकी कल्पना करते हुए AI ने कुछ ऐसी तस्वीर जारी की। जिसे देखने के बाद आप दोबारा इंसान तो नहीं बनना चाहेंगे। AI ने 1000 साल बाद दिखने वाले इंसान की इतनी भयानक तस्वीर बनाई है कि वह भूत से कम नहीं लग रहा है। इन तस्वीरों को AI सॉफ्टवेयर मिडजर्नी की मदद से एक कलाकार ने बनाया है जो अब सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है।

Related Stories

इतना बदल जाएगा इंसान

AI के अनुसार, धरती पर बढ़ते प्रदूषण और तकनीक के इस्तेमाल की वजह से भविष्य में इंसान अपने पूरे चेहरे को ढककर चलना पसंद करेगा। आदमी अपने चेहरे को फैशनेबल तारों और मोटर्स से ढंका रहेगा। बता दें कि AI ने 40 हजार संभावित चेहरों का डिजाइन बनाने के बाद उसने ये तस्वीर फाइनल की। जिस हिसाब से इंसान तकनीक का गुलाम बनता जा रहा है उससे यहीं प्रतीत हो रहा है कि अगले हजार साल बाद इंसान कुछ ऐसा ही दिखेगा। तस्वीर को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि इंसान ने तकनीक को बढ़ाने के लिए अपने चेहरे का बलिदान कर दिया है। भविष्य में इंसान तकनीक को इतना बढ़ा देगा कि जो आज हम मैट्रिक्स, ट्रांसफॉर्मर और MIB जैसी फिल्में देखते हैं। वह बिल्कुल सच होता हुआ दिखाई देगा। 

AI Image
Image Source : SOCIAL MEDIA1000 साल बाद इंसान की शक्ल ऐसी दिखेगी।

AI Images
Image Source : SOCIAL MEDIAAI द्वारा बनाई गई इंसानों की तस्वीर।

आपको नहीं पसंद आएगा इंसानों का चेहरा

उस वक्त की जेनरेशन आज हम जैसे व्यक्तियों को देखकर यहीं कहेगी कि ये लोग आदिमानव हैं। AI के इस तस्वीर के मुताबिक, 1000 साल बाद इंसान के सुंदर दिखने का मानक ये होगा कि आपने अपने चेहरे पर कितने तार जोड़ रखे हैं। जितने ज्यादा आप तारों से लैस होंगे उतने ही अधिक सुंदर और स्मार्ट इंसान कहलाएंगे क्योंकि आप तकनीक की वजह से जीवित रहेंगे। इसके अलावा AI ने कुछ ऐसी भी तस्वीरें तैयार की हैं जो तकनीक की दृष्टिकोण के मुताबिक नहीं हैं। लेकिन उसमें दिख रहा इंसान फिर भी बहुत भयानक दिख रहा है। मतलब कुल मिलाकर आज से 1000 साल बाद इंसान वैसा नहीं दिखेगा जैसा अभी दिखा करता है।

ये भी पढ़ें:

खूबसूरती के नाम पर ये क्या हो रहा है! Hot दिखने के लिए अलग से नाभी खरीदकर चिपका रहीं लड़कियां, ट्रेंड में है यह ब्यूटी स्कैम

सचिन की पड़ोसन उसे क्यों बोलती है लप्पू और झींगुर, दिल खोलकर खुद बताया, आप भी जानें

ये कैसी ममता! बच्चा रोए जा रहा था, चुप कराने के लिए मां ने दूध की बोतल में शराब भरी और पीला दी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।