1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आपने कभी देखा है ऐसा जानवर, नहीं तो देखकर बताइए कि ये आखिर क्या चीज है?

आपने कभी देखा है ऐसा जानवर, नहीं तो देखकर बताइए कि ये आखिर क्या चीज है?

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 30, 2023 06:35 pm IST,  Updated : Jan 30, 2023 06:35 pm IST

इस जानवर को देखकर 90% लोग कन्फ्यूज़ हैं कि आखिर ये क्या चीज है। इसका नाम तो दूर की बात है अधिकत्तर लोगों ने इसे देखा भी पहली बार ही है।

कौन सा जानवर है ये?- India TV Hindi
कौन सा जानवर है ये? Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर एक जानवर की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसे शायद ही कभी आपने देखा होगा। इस जानवर को देखकर 90% लोग कन्फ्यूज़ हैं कि आखिर ये क्या चीज है। इसका नाम तो दूर की बात है अधिकत्तर लोगों ने इसे देखा भी पहली बार ही है। आप भी इस वीडियो में दिख रहे जानवर को देखिए और इसका नाम बताने की कोशिश कीजिए। वीडियो में दिख रहा जानवर किसी म्यूजियम पार्क में दिख रहा है। 

कभी नहीं देखा होगा ऐसा जानवर

यह जानवर वीडियो में लकड़ी खाते हुए दिख रहा है। इसे देखने से ऐसा लग रहा है कि यह अपनी गर्दन और अपना पैर एक साथ घुमा सकता है। पैर तो वह अपनी गर्दन से भी आगे निकाल ले रहा है। आम तौर पर 4 पैर वाले जानवर ऐसा नहीं कर पाते हैं। ऐसे जानवरों को देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा कि आखिर यह क्या चीज है। इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि वह बहुत कन्फ्यूज़ है कि आखिर ये क्या चीज है। वीडियो को देखकर यूजर इस पर कमेंट भी कर रहे हैं और जानवर का नाम बताने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो को 5 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और 15 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

आप भी इस वीडियो में दिख रहे जानवर को देखिए और इसका सही नाम बताइए? अगर आपको भी नहीं समझ में आ रहा कि ये कौन सा जानवर है तो चलिए हम आपको बता देतें हैं कि आखिर ये क्या बला है। 

ये है इस जानवर का नाम

इस जानवर का नाम एंटईटर (AntEater) है।  नाम से ही पता चलता है कि यह जानवर चींटियों और दीमक खाता है। ये पूंछ सहित लगभग 1.8 मीटर (5 फीट 11 इंच) लंबा होता है। इस जानवर की लंबी सा मुंह होता है। जिसमें एक पतली सी जीभ होती है। यह अपनी जीभ सिर की लंबाई से भी अधिक कर सकता है। इन जानवरों के दांत नहीं होते। ये जानवर अपने आगे वाले पैर का उपयोग चींटी और दीमक के टीले को फाड़ने और बचाव के लिए करते हैं। जबकि उनके घने और लंबे फर उन्हें कीड़ों के हमलों से बचाते हैं। विशाल एंटीटर को छोड़कर सभी प्रजातियों में एक लंबी प्रीहेंसाइल पूंछ होती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।