1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये चप्पल पहनने के लिए बनाया है या फिर इसमें सोना है? Video देखने के बाद आपके दिमाग में आएगा यही सवाल

ये चप्पल पहनने के लिए बनाया है या फिर इसमें सोना है? Video देखने के बाद आपके दिमाग में आएगा यही सवाल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 12, 2024 02:51 pm IST,  Updated : Apr 12, 2024 02:51 pm IST

वायरल हो रहे वीडियो में शख्स एक ऐसी चप्पल दिखा रहा है जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडियो देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए, कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है। सोशल मीडिया पर कभी भी कुछ भी वायरल हो सकता है। वायरल होने वाले कुछ वीडियो तो लोगों का अच्छा-खासा मनोरंजन करते हैं मगर कुछ वीडियो लोगों के होश ही उड़ा देते हैं। क्योंकि इन वीडियो में कुछ ऐसा नजर आता है जिसके बारे में उन्होंने कभी कल्पना तक नहीं की होती है। इस समय भी सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही चप्पल का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। और जब आप कमेंट्स पढ़ेंगे तो आपकी हंसी भी जरूर निकलेगी। चलिए फिर आपको वीडियो और कमेंट्स दोनों के बारे में बताते हैं।

ऐसी चप्पल कभी नहीं देखी होगी

आप जब भी चप्पल लेने के लिए किसी दुकान पर जाते होंगे तो दुकानदार आपके पैर का साइज पूछता होगा और फिर उसके मुताबिक आपको चप्पल लाकर दिखाता है। मगर क्या कभी ऐसा हुआ है जब आप किसी दुकान पर गए हैं और दुकानदार ने ऐसी चप्पल दिखाई जो आपको क्या द ग्रेट खली के लिए भी काफी बड़ी हो। दरअसल इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुकानदार एक चप्पल दिखा रहा है। वह चप्पल इतनी बड़ी है कि दुकानदार को अपने दोनों हाथों से उस चप्पल को पकड़ना पड़ रहा है। अगर ऐसे समझ में नहीं आ रहा है तो फिर वायरल वीडियो ही देख लीजिए। उसे देखने के बाद आपको चप्पल के असली साइज का अंदाजा लग पाएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर royalcityfabrics नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 मिलियन से भी अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सच बता इसमें सो भी सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- कुम्भकरण की चप्पल। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई 6 महीने रुक जा कुम्भकरण को जगा के लाऊंगा। एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए लिखा- खली को छोटी होगी, 2 नंबर बड़ा दिखाओ।

ये भी पढ़ें-

कुछ लाइनें ही गाकर शख्स ने लोगों को बना लिया अपनी आवाज का दीवाना, Video देखकर आप भी करेंगे तारीफ

इसकी तो कड़ी निंदा होनी चाहिए! महिला ने बना डाला अंडे का हलवा, Video हो रहा है खूब वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।