1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पटना में तो बह गई दूध की गंगा! मिल्क टैंकर पलटते ही लोग करने लगे ये कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल

पटना में तो बह गई दूध की गंगा! मिल्क टैंकर पलटते ही लोग करने लगे ये कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 08, 2025 11:46 am IST,  Updated : Sep 08, 2025 11:46 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे बिहार के पटना का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आता है कि कैसे दूध के टैंकर पलटने के बाद लोग वहां पर दूध लूटने लगते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/IT_SAHIL01_PATNIYA

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां दुनिया भर की अतरंगी चीजें हमें देखने को मिलती रहती है। अब हर किसी के पास फोन है तो लोग अनोखे और अतरंगी मोमेंट को कैमरे में तुरंत रिकॉर्ड कर लेते हैं और उसके बाद उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। इसके बाद वो वीडियो अगर इंटरनेट की जनता को भी यूनिक लगता है तो फिर उसका वायरल होना तय है। हर दिन कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप कई सारे वायरल और यूनिक वीडियो देख चुके होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक दूध का टैंकर किसी कारण से पलट गया है और उसमें से अब दूध निकल रहा है। ये दूध जो बाहर निकल रहा है, वो तो पूरा बर्बाद ही होना है तो लोग उसका इस्तेमाल करने के लिए पहुंच गए हैं। लोग अलग-अलग तरीके से दूध को लूट रहे हैं। कुछ लोग दूध को बोतल में भर रहे हैं ताकि घर ले जा सके। वहीं कुछ जिनके पास कोई जुगाड़ नहीं है वो सीधे दूध को पी रहे हैं। अब इस वीडियो को पटना का बता रहे हैं। वीडियो में सबसे ऊपर लोकेशन 'दशरथ मोड़, पटना' लिखा हुआ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर it_sahil01_patniya नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पी लो 1 दिन में ही पी कर बाहुबली बन जाओगे। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे भाई कोई बैठकर स्नान भी कर लो। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ये दूध कुंड कहां है। चौथे यूजर ने लिखा- अरे उसको क्या हुआ जो गाड़ी चला रहा था। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं भी आ रहा हूं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

पर्दे के पीछे छिपकर मजे से खाना खा रही थी लड़की, Video हुआ वायरल तो लोगों ने किए मजेदार कमेंट

गलत आदमी के हाथ में AI लग गया, वायरल Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।