1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पर्दे के पीछे छिपकर मजे से खाना खा रही थी लड़की, Video हुआ वायरल तो लोगों ने किए मजेदार कमेंट

पर्दे के पीछे छिपकर मजे से खाना खा रही थी लड़की, Video हुआ वायरल तो लोगों ने किए मजेदार कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 08, 2025 09:03 am IST,  Updated : Sep 08, 2025 09:03 am IST

अभी एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लगभग हर किसी को हंसी आएगी। वहीं बहुत सारे लोग उस वीडियो को देखने के बाद मजे भी ले रहे हैं। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/IRFAN_SHAIKH_AK__47

सोशल मीडिया मजेदार वीडियो का एक चलता फिरता अड्डा है। कई सारे लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हर दिन तरह-तरह के वीडियो पोस्ट करते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग मजे लेते हैं और हंसते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी तमाम तरह के वायरल वीडियो देखते ही होंगे। सोशल मीडिया की एक खासियत यह है कि आपको कब कौन सा वीडियो देखने को मिलेगा, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है। हर स्क्रोल के बाद कुछ नया और अलग देखने को मिलता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो र हाँ है वो किसी फंक्शन का है। वीडियो की शुरुआत में तो यह दिखता है कि सभी लोग वहां पर खड़े होकर खाना खा रहे हैं। तभी वीडियो बनाने वाला बंदा एक लड़की को दिखाता है जो पर्दे के पीछे छिपकर खाना खा रही है। वो चावल खा रही है मगर उसका एक निवाला बहुत बड़ा था जिसके कारण वीडियो वायरल हुआ। वो छिपकर भी शायद इसी वजह से खा रही थी कि लोग उसे इस तरह से खाते देखेंगे तो कहेंगे कि लड़कियां भी इस तरह से खाना खाती है। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग भी मजे लेने लगे मगर उससे पहले आप एक बार वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर irfan_shaikh_ak__47 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जान तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिरयानी है भाई, कंट्रोल किसी से भी नहीं होता। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा लगता है जैसे जिंदगी में पहली बार खाना खा रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- 101 का वसूली कर रही है। चौथे यूजर ने लिखा- लड़कों को तो ऐसे ही बदनाम किया जा रहा है। पांचवें यूजर ने लिखा- सच है भाई, मैंने देखा है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

गलत आदमी के हाथ में AI लग गया, वायरल Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी

Thar वाले की सारी बदमाशी उतार दी! बाइक को कार से कुचल रहा था शख्स और तभी लोगों ने सिखा दिया सबक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।