1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "मेडिकल चेकअप के लिए आया था पोस्टमार्टम करवा दिया," Atiq Ahmed की हत्या पर यूजर्स ने योगी का फोटो शेयर कर लिखा

"मेडिकल चेकअप के लिए आया था पोस्टमार्टम करवा दिया," Atiq Ahmed की हत्या पर यूजर्स ने योगी का फोटो शेयर कर लिखा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 16, 2023 01:13 pm IST,  Updated : Apr 16, 2023 01:13 pm IST

शूटआउट वीडियो में साफतौर पर हमलावरों को ताबड़तोड़ गोलियाां चलाते हुए देख सकते है। महज 18 सेकंड में 20 गोलियां चलाई गईं थी।

सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किए जा रहे मीम।- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किए जा रहे मीम। Image Source : TWITTER

अतीक अहमद बिते कल से ही ट्रेंड हो रहा है। मेडिकल चेकअप के लिए अतीक और उसके भाई अशरफ को पुलिस कॉल्विन अस्पताल ले जा रही थी। तभी हॉस्पिटल के बाहर 3 हमलावरों ने पुलिस के होते हुए फायरिंग कर दी। हमले में अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ मौत की नींद सो गए। चूकि हत्या पुलिस और मीडियाकर्मियों के कैमरे के सामने हुई थी इसलिए इस मर्डर का वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया। इस हत्या के बाद पुलिस ने तीनों हमलावरों को पकड़ लिया। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रशासन को देर रात मीटिंग के लिए बुलाया। कुछ समय बाद पूरे यूपी में धारा 144 लगा दी गई।

अतीक अहमद की हत्या के बाद लोग उस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपने स्टेटस में, स्टोरी में लगभग हर जगह पोस्ट कर माफिया ब्रदर्स के अंत की सूचना लोगों को दे रहे थे। वहीं अतीक अहमद के तरह-तरह के मीम्स भी खूब वायरल हो रहे हैं। कई लोगों ने अतीक के बेटे और विकास दूबे की बातचीत का भी मीम बनाया है। कुछ जगहों पर तो लोगों ने पटाखे जलाकर सोशल मीडिया पर खुशी का इजहार किया। कई लोगों ने अतीक के मर्डर पर लिखा कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है।


अतीक अहमद, उसके भाई और उसके बेटे की हत्या के बाद लोग योगी आदित्यनाथ की विधानसभा में कही हुई बात- "UP में जितने भी माफिया हैं उन्हें हम मिट्टी में मिला देंगे" के वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि बाबा अपने जुबान के पक्के आदमी हैं।


सोशल मीडिया पर अतीक अहमद की हत्या के बाद मुख्तार अंसारी भी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। 




ये भी पढ़ें:

इस तस्वीर में 7 अंतर खोजिए, बड़े-बड़े लोग हुए फेल, आपने ढूंढ लिया तो कहलाएंगे जीनियस
ये है दुनिया का सबसे महंगा जूता, कीमत इतनी कि जीवनभर कमाकर भी न खरीद पाएं
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।