1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पार्टी ऑल नाइट गाने पर आंटी ने मचाया गजब का बवाल, डांस का Video सोशल मीडिया पर वायरल

पार्टी ऑल नाइट गाने पर आंटी ने मचाया गजब का बवाल, डांस का Video सोशल मीडिया पर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 29, 2024 06:38 pm IST,  Updated : Nov 29, 2024 06:38 pm IST

बॉलीवुड गाने पर आंटी ने ऐसा गजब का डांस किया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट करके अपनी बात भी कही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ नया और अलग जरूर वायरल होता है। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप उन वायरल वीडियो और फोटो को तो देखते ही होंगे। किसी वायरल वीडियो में गजब का जुगाड़ देखने को मिलता है तो किसी वीडियो में लोग लड़ाई करते हुए नजर आते हैं। किसी वायरल फोटो में मजेदार CV दिखता है तो किसी पोस्ट में शादी के लिए अजीब डिमांड की तस्वीर नजर आती है। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वीडियो और फोटो वायरल होते हैं। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आंटी डांस करते हुए नजर आती हैं।

आंटी का डांस वीडियो हुआ वायरल

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक महिला जिसने नीले रंग की साड़ी पहनी है, उसने सिर पर पल्लू डाला हुआ है और इसके बाद वो बॉलीवुड गाने पर खुलकर डांस कर रही है। पार्टी ऑल नाइट गाने पर आंटी ने ऐसा गजब का डांस किया कि उनका वीडियो ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गाने के साथ उनके स्टेप्स मैच हो रहे हैं और उनकी एनर्जी तो ऐसे है जैसे वो एक प्रोफेशनल डांसर हैं। उनका डांस देख आपको भी डांस करने का मन करने लगेगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Kairavii_Rajput नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 85 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है और वीडियो को देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- DID में जाना चाहिए इन्हें तो। दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है आंटी बचपन में डांस क्लास लेती थी। तीसरे यूजर ने लिखा- आंटी के मूव्स भारी हैं। चौथे यूजर ने लिखा- प्रोफेशनल लग रही हैं आंटी। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह आंटी जी क्या मूव्स है।

ये भी पढ़ें-

बाइक पर महिला ने दिखाया अपना करतब, Video देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

दुल्हन ने तो दूल्हे की ही बेइज्जती कर दी, Video देख लोगों ने कमेंट करके किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।