1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक पर महिला ने दिखाया अपना करतब, Video देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

बाइक पर महिला ने दिखाया अपना करतब, Video देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 29, 2024 05:32 pm IST,  Updated : Nov 29, 2024 05:32 pm IST

एक महिला का वीडियो अभी वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला बाइक पर अपना टैलेंट दिखा रही है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग और अजीब है। यहां हर दिन अलग और हटके वीडियो और फोटो वायरल होते हैं। आपने भी ऐसे तमाम वीडियो और फोटो देखे ही होंगे। आप चाहे इंस्टाग्राम की बात करें या फिर फेसबुक और एक्स जैसे दूसरे प्लेटफॉर्म की, हर जगह वीडियो और फोटो अलग-अलग पोस्ट के जरिए वायरल होते ही हैं। डांस, लड़ाई, जुगाड़ के वीडियो तो वायरल होते ही हैं, इसके अलावा बाइक पर करतब दिखाने वालों के भी वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला बाइक पर बैठी हुई है। वो बाइक को अपने दाईं तरफ झुकाती है और बाइक को गोल घुमाकर पीछे वाले पहिए से वहां की मिट्टी पर एक सर्कल जैसा बना देती है। इसके बाद वो फिर से बाइक को वैसे ही चलाती है और इस बार हाफ सर्कल जैसा बनाकर बाइक को सीधे चलाकर घर की तरफ चली जाती है। वीडियो कब का है, इसकी जानकारी तो नहीं है, मगर अभी वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'क्या भाभी है भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- देख लेना, लेनी की देनी न पड़ जाए। दूसरे यूजर ने लिखा- इसका पति किस्मत वाला होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- उसके पापा ने दी है, सिर्फ वही चलाएगी। वहीं एक यूजर ने लिखा- यह एक पुरुष है।

ये भी पढ़ें-

थार की छत पर मिट्टी रख शख्स ने हाईवे पर उड़ाई धूल, Video सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

दुल्हन ने तो दूल्हे की ही बेइज्जती कर दी, Video देख लोगों ने कमेंट करके किया रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।