1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'बसपन का प्यार' फेम सहदेव दिर्दो को एक्सीडेंट के बाद आया होश, जानिए हेल्थ अपडेट

'बसपन का प्यार' फेम सहदेव दिर्दो को एक्सीडेंट के बाद आया होश, जानिए हेल्थ अपडेट

 Published : Dec 28, 2021 08:37 pm IST,  Updated : Dec 30, 2021 01:27 pm IST

सहदेव को गंभीर एक्सीडेंट के बाद होश आ गया है। जानिए उनकी हेल्थ को लेकर हर अपडेट यहां।

सहदेव दिर्दो, viralboy sahdev- India TV Hindi
सहदेव दिर्दो Image Source : INSTAGRAM- @VIRALBOY_SAHDEV

Highlights

  • सहदेव दिर्दो 'बचपन का प्यार' गाना गाकर फेमस हुए थे।
  • सहदेव रैपर बादशाह के साथ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव दिर्दो का एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा  रही थी। नया अपडेट ये है कि सहदेव को होश आ गया है औऱ डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। आपको बता दें कि मंगलवार, 28 दिसंबर को सड़क हादसे में सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनके जिला अस्पताल में लाया गया था। सहदवे को वायरल गाने 'बचपन का प्यार' के लिए जाना जाता है। वायरल होने के बाद वो बादशाह के साथ म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए।

छत्तीसगढ़ के सीएम ने भी ट्वीट करके मदद करने का वादा किया है-

घटना मंगलवार शाम 5 बजे की है। सहदेव अपने परिवार वालों के साथ सुकमा में कहीं जा रहे थे इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके चलते सहदेव को गंभीर चोटें आई। आसपास मौजूद लोगों उससे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने सिर पर 4 टांके लगाए और इलाज शुरू किया। साथ ही एक्सरे भी किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जगदलपुर के लिए रेफर कर दिया है।

स‍िंगर बादशाह ने भी ट्वीट कर सहदेव की तबीयत की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा- 'सहदेव के पर‍िवार और दोस्तों के साथ संपर्क में हूं. वो अभी बेहोश है।  अस्पताल के रास्ते में है. मैं उसके लिए खड़ा हूं। आपकी प्रार्थनाओं की जरूरत है।' 

 

सहदेव का अलग अंदाज में गाया गाना 'बसपन का प्यार' इतना पॉपुलर हुआ कि वो रातों रात स्टार बन गए। असर ये हुआ कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी सहदेव से ये गाना सुना।

सहदेव के स्कूल के एक शिक्षक ने ये वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसे बाद में रैपर बादशाह ने रीमिक्स के तौर पर रिलीज किया, जिसमें सहदेव भी नजर आए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।