1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'अंडरवियर चैलेंज', यूजर बोले: इसे ओलंपिक में शामिल करो

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'अंडरवियर चैलेंज', यूजर बोले: इसे ओलंपिक में शामिल करो

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Dec 11, 2021 06:06 pm IST,  Updated : Dec 11, 2021 06:06 pm IST

पाकिस्तान के एक शख्स का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हंस हंस कर पागल हो रहे हैं।

viral video- India TV Hindi
viral video Image Source : TWITTER/ @KHANNNAZMAR

पाकिस्तान के इन दिनों के हालात से दुनिया वाकिफ है। पाकिस्तान के क्रिटिकल हालातों के बीच वहां से आया एक वीडियो लोगों को मुस्कुराने या कहिए कि पेट पकड़ कर हंसने पर मजबूर कर रहा है। एक तरफ वहां भुखमरी का माहौल है औऱ दूसरी तरफ वहां के रणबाकुंरे ऐसे ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं कि समझना मुश्किल है कि जिंदगी जनता के मजे ले रही है या जनता जिंदगी के मजे ले रही है।

पाकिस्तान के एक शख्स का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हंस हंस कर पागल हो रहे हैं। दरअसल पाकिस्तान में एक शख्स ने टिक टॉक पर अंडरवियर चैलेंज किया है।

इस वीडियो में दो शख्स एक अंडरवियर को पकड़े खड़े हैं वहीं दूर से तीसरा शख्स आता है और कूदकर ठीक अंडरवियर के अंदर घुस जाता है और स्क्सेसफुली इस कथित टास्क को पूरा करता है। इतना ही नहीं टास्क पूरा करने के बाद ये शख्स इतना जोश दिखाता है मानों इसने एवरेस्ट फतह कर लिया हो। 

इस वीडियो को खानअजमर नामक यूजर ने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है - मेरा देश टैलेंट से फुल है।

इस वीडियो को देखकर शर्तिया आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। वीडियो पर जबरदस्त तरीके से कमेंट आ रहे हैं।

कुछ यूजर ने तो इस चैलेंज को अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ तक को लेने की बात कही है। वहीं कुछ का कहना है कि इस खेल को ओलिंपिक में शामिल जरूर करना चाहिए।

एक यूजर ने लिखा है कि याचिका दायर करके इस खेल को ओलिंपिक में शामिल करवाया जाए।

इस वीडियो को अब तक 3 हजार दो सौ से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं और एक हजार से ज्यादा बार इसे कोट ट्वीट किया जा चुका है।

Viral : नजदीक से ऐसा दिखता है सूरज! सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों को देखकर यही कहेंगे

Viral : कार को धक्का लगाया होगा, प्लेन को धक्का देने वाला वीडियो देख हैरान हो रहे लोग

Viral Video : शेरशाह के गाने 'राता लंबिया' पर इस अफ्रीकन भाई बहन के एक्सप्रेशन देखकर हैरत में पड़ जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।