1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रस्म के दौरान अचानक घोड़ी ने दूल्हे के साथ किया कुछ ऐसा, देखिए वायरल वीडियो

रस्म के दौरान अचानक घोड़ी ने दूल्हे के साथ किया कुछ ऐसा, देखिए वायरल वीडियो

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Dec 14, 2021 12:11 pm IST,  Updated : Dec 14, 2021 12:11 pm IST

इंटरनेट पर इन दिनों शादी का एक ऐसा ही वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें बारात में रस्म के दौरान घोड़ी अचानक ऐसी भड़की की दूल्हे को लेकर ही दौड़ लगा देती हैं।

viral video- India TV Hindi
viral video Image Source : INSTAGRAM/ GHANTAA

Highlights

  • इंटरनेट पर इन दिनों शादी का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
  • बारात में रस्म के दौरान घोड़ी अचानक ऐसी भड़की की दूल्हे को लेकर ही दौड़ लगा दी।

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े काफी वीडियोज देखने को मिलते हैं जिसमें जयमाला, हल्दी, मेहंदी, जैसी शादी की अलग-अलग रीति रिवाजों के वीडियो शामिल होते हैं। ऐसे वीडियो को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं। आमतौर पर शादियों की तैयारियां लोग महीनों पहले शुरू कर देते हैं ताकि शादी में कोई कमी ना रह जाए। लेकिन जब ऐन मौके पर सब गड़बड़ हो जाए तो जाहिर सी बात है मूड तो खराब होगा ही।

इंटरनेट पर इन दिनों शादी का एक ऐसा ही वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें बारात में रस्म के दौरान घोड़ी अचानक ऐसी भड़की की दूल्हे को लेकर ही दौड़ लगा दी जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई।

दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी का रस्म चल रही है। दूल्हा घोड़ी पर बैठ शादी की रस्म निभा रहा है। इस बीच वहां मौजूद बरातियों में से किसी ने आतिशबाजी शुरू कर दी जिसके बाद घोड़ी पटाखे की आवाज से बिदक गई। पहले तो वीडियो में घोड़ी आगे-पीछे करती हुई नजर आ रही है लेकिन बाद में लोगों की भीड़ के बीच से घोड़ी तेजी से भागी और साथ में दूल्हे को भी भगा ले गई। लोगों ने उसे रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं रुकी। उसके बाद कुछ बारातियों ने कार-बाइक से घोड़ी का पीछा करना शुरू किया। हालांकि बाद में दूल्हे को बारातियों ने जैसे तैसे बचा लिया। 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के एक पेज ने शेयर की है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 37 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं। 

Viral Video : दूल्हे ने पहनाई वरमाला मगर दुल्हन को क्यों आया गुस्सा? देखिए वीडियो

Video : जेसीबी पर बैठे दूल्हा दुल्हन की एंट्री हुई क्रेश, यूजर बोले: प्राण जाए पर शोऑफ न जाए..

मर्दों से तंग आकर इस लड़की ने खुद से की थी शादी, अब क्यों ले रही तलाक, जानिए दिलचस्प वजह

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।