1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'तेरे दिल के निकाले हम कहां भटके...' बनारस के घाट पर गाना गाते इन लोगों को देख मदहोश हो जाएंगे आप

'तेरे दिल के निकाले हम कहां भटके...' बनारस के घाट पर गाना गाते इन लोगों को देख मदहोश हो जाएंगे आप

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : May 16, 2026 10:51 am IST,  Updated : May 16, 2026 10:51 am IST

Banaras Ghat Video : सोशल मीडिया पर बनारस के गंगा घाट का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गंगा घाट पर बैठे लोगों को इत्मिनान से गाना गाते हुए देखा होगा।

Banaras Ghat Video, Kashi Ganga Ghat Video, Jaroori Tha Rahat Fateh Ali Khan, Viral Video, Aaj Ka Vi- India TV Hindi
बनारस के घाट का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@PRIYAMALVIYA

Banaras Ghat Video : 'तेरे आंखों के दरिया का उतरना भी ज़रूरी था...' ये एलबम सॉन्ग कभी न कभी आपने किसी रील या वीडियो में जरूर सुना होगा। मगर, ये गाना इन दिनों बनारस के एक वीडियो में लोगों की जुबां पर चढ़ता दिखा। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में गंगा घाट पर रात में बैठे पंडितों और अन्य लोगों को इस गाने को पूरी शिद्दत से गाते हुए देखा गया। वीडियो में एक शख्स अपनी सुरीली आवाज में बेहद दर्द के साथ इस गाने को गाना शुरू करता है और जब उसका अलाप लगता है तो वहां झूमते बाकी लोग भी सुर में सुर मिलाते हुए दिखते हैं। 

इंस्टाग्राम पर वायरन हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @priyamalviya नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है रात में बनारस के गंगा घाट पर नाव पर कुछ लोग बैठे हैं जिनमें से चंदन लगाए हुए दो लोग पंडित—पुरोहित प्रतीत होते हैं। उनके ठीक सामने बैठा शख्स इस गाने को गा ही रहा होता है कि उसके सुरों के जादू में श्रोता मदहोश हो जाते हैं। जैसे गाना गाता शख्स सुर लगाता है तो तुरंत ही पुरोहित भी उसके साथ गाना गाने लगते हैं। दोनों की बुलंद आवाज और आवाज में छिपा दर्द इतना वास्तविक लगा कि सुनकर यूजर्स भी मोहित हो गए। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि, 'यह तो सचमुच सोने जैसा है!' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'बहुत बढ़िया माहौल है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'अति सुंदर पंडित जी।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'प्रशंसा व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'टूट कर कुछ यू बिखरा कि दर्द बयां भी ना कर सके, गंगा मां ने यू गले लगाया, कि बिलख कर दर्द गुनगुनाने लगे......।' छठे यूजर ने लिखा कि, 'अब तो सिर्फ बनारस ही मुझे ठीक कर सकता है।' सातवें यूजर ने लिखा कि, 'रोंगटे खड़े हो गए।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
खरगोश के मीट को क्या कहते हैं,​ दिखने में तो टेस्टी मगर नाम सुनकर दिमाग हिल जाएगा

गाय का दूध हल्का पीला और भैंस का सफेद क्यों होता है, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।