Viral Video: नए साल के जश्न से करीब 2 घंटे पहले ऋषिकेश में भालू की दहशत देखने को मिली। यहां पर रात में टहलने निकले लोगों को रास्ते में अचानक एक भाूल मिल गया जिसे देखते ही लोगों की हवा टाइट हो गई। भालू की दस्तक से ऋषिकेश में दहशत का माहौल है। घटना श्यामपुर हाट रोड गली नंबर 15 की बताई जा रही है। जहां देर रात टहल रहे दो युवक के पीछे भालू भागता हुआ नजर आया। इसके बाद दोनों युवकों ने भागकर जैसे—तैसे अपनी जान बचाई।
वन विभाग हुआ असफल
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। भालू किस रास्ते शहरी इलाके तक पहुंचा ये पता लगाने और भालू का सुराग ढूंढ़ने में अब तक वन विभाग नामकामयाब साबित हुआ है। गौरतलब है कि, सीसीटीवी फुटेज के आ जाने से वन विभाग ने की क्षेत्र में भालू के आने की पुष्टि की।
भालू दिख जाए तो क्या करें
- शांत रहें - आवाज़ या तेज़ी से भागना भालू को उत्तेजित कर सकता है।
- धीरे‑धीरे पीछे हटें - अपनी पीठ नहीं दिखाएँ, धीरे‑धीरे दूर जाएं।
- बचाव करें – हाथ उठाकर या जैकेट खोलकर खुद को बड़ा बनायें, ताकि भालू आपको छोटा न समझे।
- बचाव करें - अगर भालू आप पर हमला करे तो जमीन पर लेट जाएं, पेट को छुपाएं और सिर को कंधे से ढकें।
- जैसे ही संभव हो मदद बुलाएं - 112 या स्थानीय वन्यजीव विभाग को सूचित करें।
यदि भालू कि दिखने पर आप इन उपायों को प्रयोग में लाते हैं तो उसके हमले से बच सकते हैं।
ये भी पढ़ें -