1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Bhabhi Ka Video: देवर और भाभी डांस देख हिल जाएगा दिमाग, इनके ठुमकों पर आपका भी आ जाएगा दिल

Bhabhi Ka Video: देवर और भाभी डांस देख हिल जाएगा दिमाग, इनके ठुमकों पर आपका भी आ जाएगा दिल

 Written By: Avinash Rai
 Published : Feb 19, 2023 03:53 pm IST,  Updated : Feb 19, 2023 03:53 pm IST

वायरल हो हा यह वीडियो किसी शादी फंक्शन का है। इसमें देवर और भाभी कमाल का डांस करते हैं। भाभी स्टेज पर आती हैं और लो चली मैं देवर की बारात लेकर गाने पर डांस शुरू कर देती हैं। भाभी को डांस करता देख देवर भी डांस शुरू कर देता है।

Migrant laborer assaulted in Tamil Nadu train asked Tamil or Hindi then started abusing- India TV Hindi
देवर और भाभी डांस देख हिल जाएगा दिमाग Image Source : SOURCE/CHANDNI MEHTA

Bhabhi Ka Dance Video: शादियों का सीजन इन दिनों चल रहा है। शादियों में जमकर खाना और डांस करना लोगों को खूब पसंद आता है। ऐसे में आप भी कहीं न कहीं शादियों में डांस करते होंगे। इन दिनों तो शादियों में डांस के वीडियो की वीडियोग्राफी तक कराई जाती है। देवर भाभी का रिश्ता वैसे तो बहुत ही अनमोल होता है। देवर और भाभी जब फंक्शन में डांस करते हैं तो शादी में चार चांद लग जाती है। साथ ही देवर की शादी में भाभियां सबसे आगे होती है और देवर की शादी को स्पेशल बनाने का काम करती हैं। 

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर देवर और भाभी का डांस वीडियो आए दिन वायरल होता रहता है। देखते ही देखते ये वीडियो तेजी से वायरल होते हैं। ऐसा ही विडियो आज हम आपको दिखाने वाले हैं जिसमें एक देवर और भाभी की डांस जुगलबंदी संभी को हैरान कर देती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर आप समझ जाएंगे कि यह शादी का वीडियो है जिसमें देवर की शादी के दौरान भाभी देवर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि इस वीडियो को यूट्यूब पर Chandni Mehta नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। 

भाभी और देवर का कमाल का डांस

वायरल हो हा यह वीडियो किसी शादी फंक्शन का है। इसमें देवर और भाभी कमाल का डांस करते हैं। भाभी स्टेज पर आती हैं और लो चली मैं देवर की बारात लेकर गाने पर डांस शुरू कर देती हैं। भाभी को डांस करता देख देवर भी डांस शुरू कर देता है। इसके कुछ देर बाद दुल्हन भी दोनों को ज्वाइन कर डांस करने लगती है। इसके बाद तीनों मिलकर महफिल लूट लेते हैं। बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद और लाइक किया जा रहा है। इस वीडियो को 29 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। 

ये भी पढ़ें- Ladki Ka Video: मेकअप का कमाल ऐसा जिसे देख हो जाएंगे दंग, आप भी बोलेंगे- वाह भाई वाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।