1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: पेट्रोल छिड़ककर बाइक में लगाई आग, पुष्पा 2 की रिलीज को फैन्स ने कुछ इस तरह किया सेलिब्रेट

VIDEO: पेट्रोल छिड़ककर बाइक में लगाई आग, पुष्पा 2 की रिलीज को फैन्स ने कुछ इस तरह किया सेलिब्रेट

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 09, 2024 05:24 pm IST,  Updated : Dec 09, 2024 05:24 pm IST

पुष्पा 2 फिल्म रिलीज हो चुकी है और फैन्स इस मूवी के रिलीज होने पर खुशी से जश्न मना रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसमें फैन्स को मूवी के रिलीज पर एक बाइक में आग लगाकर खुशी मनाते हुए देखा गया।

लोगों ने बाइक में आग लगाकर मनाई खुशी - India TV Hindi
लोगों ने बाइक में आग लगाकर मनाई खुशी Image Source : SOCIAL MEDIA

बीते 5 दिसंबर को पुष्पा 2 फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जिसके बाद फैन्स पर इस फिल्म का ऐसा खुमार चढ़ा कि लोगों ने सिनेमाघरों से लेकर सार्वजनिक जगहों पर जमकर उत्पात मचाया। इसी क्रम में एक महिला की भी मौत हो गई। जिसके दुख को कम करने के लिए फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने की बात कही है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए जिसमें फिल्म को लेकर जगह-जगह पर फैन्स की दीवानगी देखने को मिली। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा भी वीडियो सामने आया। जिसमें लोगों को फिल्म के रिलीज होने की खुशी में बाइक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर खुशी मनाते हुए देखा गया।

बाइक में लगा दी आग

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जगह पर लोगों की भीड़ जमा हुई है। जो फिल्म पुष्पा 2 के रिलीज होने की खुशी मना रही है। इस दौरान कुछ लोग कागज के टुकड़ों में आग लगाकर खुशी से नाच-गा रहे हैं। इसी बीच एक शख्स वहां खड़ी एक बाइक पर पेट्रोल डाल कर माचिस की तिल्ली जला उस पर फेंक देता है। अगले ही पल बाइक में आग लग जाती है और वह धू-धूं कर जलने लगती है। बाइक में आग लगते ही वहां के लोगों में और भी जोश आ जाता है और वे सभी उछल-कूद करते हुए जश्न मनाने लगता है। उनमें से कई लोगों के हाथों में अल्लू अर्जुन का पोस्टर है। जिसे लेकर वे नाच रहे हैं।

वीडियो देख भड़के लोग

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @saiclips_09 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। शेयर किया गया यह वीडियो आंध्र प्रदेश के कर्नूल शहर का बताया जा रहा है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां कई लोगों ने पब्लिक की इस हरकत को पागलपन बताया तो कई लोगों ने इसका कारण लोगों का बेरोजगार होना बताया। बात जो भी हो इस तरह की हरकत बेहद ही खतरनाक हैं और इससे लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है।

ये भी पढ़ें:

बाप रे इतना बड़ा सांप! खतरनाक एनाकोंडा को बिस्तर पर लिए साथ में सोया शख्स, वायरल Video देख अटकी लोगों की सांसे

कार ने घोड़ा बग्गी को मारी जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर कई फीट दूर जा गिरा घोड़ा, CCTV में कैद हुआ हादसे का Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।