1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. नूडल्स की तरह कीड़े को चटनी के साथ जिंदा चबा गया लड़का, Video देख लोग बोले - नरक की आग में झोंका जाएगा तू

नूडल्स की तरह कीड़े को चटनी के साथ जिंदा चबा गया लड़का, Video देख लोग बोले - नरक की आग में झोंका जाएगा तू

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 07, 2024 09:35 am IST,  Updated : Jun 07, 2024 09:35 am IST

सोशल मीडिया पर एक ऐसा घिनौना वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखते ही लोगों के होश उड़ गए। वीडियो में एक लड़का जिंदा कीड़े को चटना के साथ चबाकर खा गया।

जिंदा कीड़े को खाते हुए लड़का - India TV Hindi
जिंदा कीड़े को खाते हुए लड़का Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में तरह-तरह के लोग हैं। सभी लोगों का खान-पान भी अलग-अलग है। कुछ लोग शाकाहारी खाना खाते हैं तो कुछ लोग मांसाहारी होते हैं। मांसाहारी लोग आमतौर पर जीवों को मारकर उसे पकाकर खाते हैं। लेकिन कई लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो जीव-जंतु कुछ भी मिले उसे जिंदा ही खा जाते हैं। ऐसे ही एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जो जीवित कीड़े को ही खा गया। वीडियो इतना घिनौना है कि आप इसे देखते ही सिहर उठेंगे।

कीड़े को जिंदा चबा गया लड़का

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का अपनी थाली में कुछ रेंगने वाले कीड़ों को रखे हुए है। थाली में रखे कीड़ों में से कुछ कनखजूरे है और कुछ बिच्छू हैं। इसके साथ ही लड़के के हाथ में एक कटोरे में लाल चटनी भी है। जो देखने में तीखी चटनी जैसी लग रही है। लड़का उन कीड़ों में से एक कीड़े को थाली से उठाता है और कटोरे में रखे चटनी में उसे डूबोकर जिंदा ही चबा जाता है। लड़का कीड़े को ऐसे मजे से चबाकर खाता दिख रहा है जैसे वह कोई नूडल्स खा रहा हो।

वीडियो देख लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @save_animals_life__  नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने लाइक किया है। इतना घिनौना वीडियो देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। कई लोगों ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में लड़के की क्लास लगाते हुए दिख रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा - नरक की आग में जलेगा तू। दूसरे ने लिखा- चीन और इंडोनेशिया के लोगों के लिए यह आम बात है। तीसरे ने लिखा- ऐसे लोगों के लिए नरक में अलग ही सजा रखी गई है।

ये भी पढ़ें:

आखिर कौन है ये 'बदो बदी' गर्ल, चाहत फतेह अली खान के साथ अक्सर आती हैं नजर

'बदो बदी' गाना Youtube से हुआ डिलीट, चाहत फतेह अली के इस गाने को मिले थे 28 मिलियन व्यूज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।