1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की की गलत हरकत से भड़का उसके बॉयफ्रेंड का दोस्त, Video देखकर जानें क्यों?

लड़की की गलत हरकत से भड़का उसके बॉयफ्रेंड का दोस्त, Video देखकर जानें क्यों?

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 06, 2024 04:44 pm IST,  Updated : Jun 06, 2024 04:44 pm IST

एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के दोस्त को इम्प्रेस करने की कोशिश करती है जो उस लड़के को पसंद नहीं आता है। इसके बाद वह लड़की को ऐसा सबक सिखाता है जिसे वह कभी नहीं भूलेगी।

Screen Grab- India TV Hindi
लड़की की हरकत से भड़का उसके बॉयफ्रेंड का दोस्त Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ नया और अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर आपका इंतजार करता रहता है। आप जैसे-जैसे स्क्रोल करते जाते हैं, आपको कोई नया और मस्त पोस्ट दिख ही जाता है। हर किसी के फीड पर अलग-अलग तरह की चीजें आती हैं मगर कुछ वीडियो और फोटो इतने वायरल हो जाते हैं कि वो हर किसी के फीड पर आने लगते हैं। ऐसे वायरल वीडियो में लोगों के डांस, लड़ाई, अश्लील हरकत जैसी नजारे कैद होते हैं जो आपको देखने को मिलते हैं। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया पर हर तरह के वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन देते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ किसी जगह पर बैठी है। उसके बॉयफ्रेंड के बगल में ही उसका दोस्त भी बैठा हुआ है। तीनों साथ में बैठे हुए हैं और लड़की का बॉयफ्रेंड फोन पर बात कर रहा है। इस दौरान लड़की अपने बॉयफ्रेंड के दोस्त को छेड़ने लगती है और उसे इम्प्रेस करने के लिए उसके हाथों को छूने लगती है। वह ऐसा इसलिए करती है ताकि वह उसके दोस्त का ध्यान अपनी तरफ खींच सके। मगर लड़के को यह पसंद नहीं आता है और उसी समय लड़की की पीठ पर एक मुक्का मारता है। लड़की को बड़ी जोर से लगती है और अपने पीठ को पकड़ लेती है। इसके बाद लड़का अपने दोस्त को बाय बोलकर वहां से चला जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Neha_1513 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'परफेक्ट शॉट, ले बुआ मिल गई ना शांति अब, इसलिए कहती हूं एक पर सब्र बनाए रखें।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 63 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बुआ की खाज मिटा दी छोरे ने। दूसरे यूजर ने लिखा- दूसरे के ऊपर हाथ साफ करने की सोच रही होगी। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बुआ तो फूफी बन गई।

ये भी पढ़ें-

ये देखो गाय भी फुटबॉल खेल रही है, अगर यकीन नहीं तो देखें वायरल Video

शख्स की हरकत देख स्पाइडर मैन भी अपना माथा पकड़ लेगा, आप भी एक बार देखें Viral Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।