1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अच्छा हुआ यमराज संडे मना रहे थे, नहीं तो! सड़क किनारे सोफे पर सो रहा था लड़का, अचानक तेज रफ्तार कार छूकर निकल गई - VIDEO

अच्छा हुआ यमराज संडे मना रहे थे, नहीं तो! सड़क किनारे सोफे पर सो रहा था लड़का, अचानक तेज रफ्तार कार छूकर निकल गई - VIDEO

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 05, 2024 03:04 pm IST,  Updated : May 05, 2024 03:04 pm IST

एक कार हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे सोफे पर सो रहे शख्स के पास आकर टकरा जाती है।

सोफे पर सो रहे शख्स के बगल में कार आकर टकराई- India TV Hindi
सोफे पर सो रहे शख्स के बगल में कार आकर टकराई Image Source : SOCIAL MEDIA

कहते हैं कि इस धरती से जब किसी के जाने का समय नहीं आया होता है तब मौत भी उसे छूकर निकल जाती है लेकिन उसे अपने साथ नहीं ले जाती। कुछ ऐसा ही हुआ वीडियो में दिख रहे इस लड़के के साथ। हालांकि, इस दौरान लड़के ने अपनी मौत इतनी करीब से महसूस किया कि वह इस घटना को जीवन भर नहीं भूल पाएगा। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग भी दंग रह गए।

लड़के को मौत छूकर निलक गई

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का सड़क के किनारे आराम से सोफा लगाए सो रहा है। तभी अचानक से एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लड़के के सोफे से टकरा जाती है। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के टकराते ही सोफा टूट जाता है और लड़के की नींद खुल जाती है और वह घबराते हुए सोफे से उठकर तुरंत बैठ जाता है। अपनी मौत को इतनी करीब से महसूस करने के बाद लड़का कार चालक पर गुस्सा हो जाता है और फिर उसे खरी-खोटी सुनाने लगता है। कार चालक अपनी कार को पीछे करते हुए वहां से निकल जाता है। हादसे को देखते हुए आस-पास के लोग वहां इकट्ठा हो जाते हैं और लड़के को ढांढस बंधाते हुए वहां से ले जाते हैं। शुक्र है कि लड़का बहुत ही भाग्यशाली था जो इतने बड़े हादसे के बाद भी बच निकला। 

लोगों ने लड़के को लकी बताया

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ThebestFigen नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 15 मिलियन लोगों ने देखा और 53 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर लोग कमेंट कर लड़के को भाग्यशाली बता रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:

"उसका हाथ मेरे...डर के मारे मैं कांप रहा था", Delhi Metro में लड़के संग हुई गंदी हरकत, सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती

लड़के ने टिकट पर बनाया पुलिस वाले का स्केच, देखते ही चेहरे पर खिलखिला उठी मुस्कान, आंखों को सुकून देगा ये Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।