1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: गांव वालों को हल्के में ना लेना! क्रिकेट टूर्नामेंट में चौके-छक्के पर कमर हिलाने के लिए बुला ली चीयरलीडर्स

VIDEO: गांव वालों को हल्के में ना लेना! क्रिकेट टूर्नामेंट में चौके-छक्के पर कमर हिलाने के लिए बुला ली चीयरलीडर्स

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 17, 2025 05:53 pm IST,  Updated : Jan 17, 2025 05:53 pm IST

गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें चौके-छक्के पर डांस करने के लिए चीयरलीडर्स को बुलाया गया है।

डांस करती चीयरलीडर- India TV Hindi
डांस करती चीयरलीडर Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में क्रिकेट की क्रेज कुछ ऐसा है कि गली-मोहल्ले से लेकर गांव और कस्बों तक हर जगह आपको लोग क्रिकेट खेलते दिख जाएंगे। टेनिस बॉल से लेकर लेदर बॉल तक, हर जगह यहां पर क्रिकेट के बड़े-बड़े टूर्नामेंट भी आयोजित किए जाते हैं। छोटे-छोटे गांव-कस्बों में भी कई टूर्नामेंट्स करोड़ों रुपए खर्च कर बड़े ही भव्य तरीके से आयोजित कराए जाते हैं। कुछ ऐसे ही एक गांव का नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला। जहां गांव के लोगों ने क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन IPL के तर्ज पर करवा डाला। 

क्रिकेट टूर्नामेंट का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक गांव में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस मैच को देखने के लिए पूरा गांव जुटा हुआ है। लाइव कमेंट्री के साथ-साथ क्रिकेट खेला जा रहा है।  पिच पर बैट्समैन ताबड़तोड़ चौके-छक्के की बरसात कर रहा है। जब-जब बैट्समैन की तरफ से चौके-छक्के पड़ते जा रहे हैं, तब-तब ग्राउंड के बाहर बने स्टेज पर किसी चीयरलीडर की तरह एक बार गर्ल डांस करते नजर आ रही है। गांव के लोग इस मैच का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। 

लोगों ने वीडियो पर कुछ यूं किया रिएक्ट

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अमित कुमार पटेल नाम के यूजर ने अपने अकाउंट @amit229124 से शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - ऐसा क्रिकेट तो बिहार में ही कराया जा सकता है। दूसरे ने लिखा- आधे से अधिक लोग तो क्रिकेट छोड़ सिर्फ नाच देखने आए होंगे। तीसरे ने लिखा- ये मैच कम आर्केस्ट्रा ज्यादा लग रहा है।

ये भी पढ़ें:

इस सर्दी में लोगों ने ठंड से बचने के लिए क्या-क्या नहीं किया, वायरल Video में दिखा लोगों का अनोखा जुगाड़

महाकुंभ जाने के लिए दोस्त को लिखा स्टीव जॉब्स का लेटर हुआ वायरल, देखें चिट्ठी में क्या लिखा था उस महान शख्स ने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।