1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्कूटी चलाना बच्चों का खेल, छोटे उस्ताद ने दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई पापा की गाड़ी, देखें ये Video

स्कूटी चलाना बच्चों का खेल, छोटे उस्ताद ने दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई पापा की गाड़ी, देखें ये Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 16, 2024 01:47 pm IST,  Updated : Jun 16, 2024 01:47 pm IST

सोशल मीडिया पर बच्चों का स्कूटी चलाते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्चा स्कूटी पर अपने दोस्तों को बैठाकर चला रहा है।

दोस्तों को बैठाकर स्कूटी चलाते हुए बच्चा- India TV Hindi
दोस्तों को बैठाकर स्कूटी चलाते हुए बच्चा Image Source : SOCIAL MEDIA

सड़क पर कोई भी वाहन चलाने की सही उम्र 18 साल है। 18 साल से पहले लोगों का लाइसेंस नहीं बनता। लेकिन अब इस वीडियो में दिख रहे इन बच्चों को ही देख लीजिए। ये तीन बच्चे एक स्कूटी पर सवार होकर रोड़ पर धमाचौकड़ी मचा रहे हैं। ये बच्चे इतने छोटे हैं कि अगर इन तीनों बच्चों की उम्र जोड़ भी दें तो ये 18 साल के नहीं होंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों को अपना बचपन याद आ गया।

दोस्तों के साथ स्कूटी लेकर निकला छोटा बच्चा

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा एक स्कूटी लेकर खड़ा है। स्कूटी की सीट से उसका पैर नीचे तक नहीं पहुंच पा रहा तो वह स्कूटी की सीट से नीचे उतरकर अपने पैरों पर स्कूटी टिकाए खड़ा है और अपने दोस्तों के आने का इंतजार कर रहा है। थोड़ी देर में उसके दो और दोस्त आते हैं और स्कूटी पर चढ़कर बैठ जाते हैं। दोस्तों के स्कूटी पर बैठते ही वह छोटा बच्चा स्कूटी लेकर फर्राटा भरते हुए निकल पड़ता है। खैर स्कूटी चलाने वाले बच्चे को तो मौत से भी डर नहीं लगता लेकिन उसके दोस्त भी एकदम उसके जैसे ही मिजाज के हैं। वे लोग भी उसके कहने पर स्कूटी पर बैठकर आनंद लेते हुए चले जा रहे हैं।

वीडियो देख लोगों ने कहा - ये बच्चे स्कूटी कहां से पा गए

वायरल हो रहे इस वीडियो को @aryantyagivlogs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और इसे शेयर किया है। वहीं तमाम लोगों ने इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। कई लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि ये बहुत ही खतरनाक हो सकता है। तीनों की जान भी जा सकती है। माता-पिता को अपने बच्चों पर ध्यान रखना चाहिए। कुछ लोगों ने मजेदार अंदाज में लिखा- इस बच्चे को देखकर ये लग रहा है कि ये जरूर अपने घर से चुपके से स्कूटी लेकर निकला है।

ये भी पढ़ें:

Pro Max लेवल जुगाड़, बंदे ने पुरानी टीवी को बना डाला कूलर, Video देख सन्न रह गए लोग

चचा को तलब लगी तो मेट्रो में ही सुलगा ली बीड़ी, Video देख लोगों ने किया कुछ ऐसे रिएक्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।