1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कोबरा को छेड़ना पड़ा भारी, शख्स की जिंदगी पर बन आई, वायरल हो रहा वीडियो

कोबरा को छेड़ना पड़ा भारी, शख्स की जिंदगी पर बन आई, वायरल हो रहा वीडियो

 Published : Dec 29, 2022 11:31 am IST,  Updated : Dec 29, 2022 11:31 am IST

Viral Video- इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स कोबरा सांप पर 2 गोली चलाता नजर आ रहा है। आगे का मामला जानने के लिए यहां पढ़ें।

Viral Video- India TV Hindi
Viral Video Image Source : INDIA TV

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते है, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते जिन्हें देख आप हैरान हो जाते हैं या परेशान हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जिस यूजर ने देखा वो हंस भी रहा है साथ ही लोगों के साथ शेयर भी कर रहा है। 

क्या था मामला

दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स सांप को मारने के लिए उसपर अपनी बंदूक से फायरिंग करता दिख रहा है। ट्विटर पर अपलोड की गई इस क्लिप में एक शख्स हाथ में बंदूक लिए अपनी कार के अंदर बैठा नजर आ रहा है। वह जमीन पर एक कोबरा सांप पर निशाना साधता है और एक बार गोली मार देता है। इस व्यक्ति का निशाना चूक जाता है जबकि सांप अपना सिर सीधा रखता है और फन फैलाए रहता है। फिर से गोली लगने पर, कोबरा तुरंत उस शख्स की तरफ बढ़ता है और हमला कर देता है, जिससे व्यक्ति घबरा जाता है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

इस वीडियो को ट्विटर पर लगभग 1.8 लाख बार देखा गया है। वीडियो को देखने के बाद यूजर तरह-तरह प्रतिक्रिया दे रहें हैं।

वीडियो को instant karma नाम के अकांउट से शेयर किया गया और इसके कैप्शन में लिखा है, Don't bring a gun to a cobra fight! यानी 'कोबरा से लड़ने लिए बंदूक मत लाओ।'

इस वीडियो पर यूजर अपनी- अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'डेयरडेविल कोबरा' 

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि सांप ने कहा 'तीसरा शॉट नहीं होना चाहिए'। 

एक और यूजर ने लिखा कि, "कोबरा से कभी पंगा मत लेना"।

एक यूजर ने जोक के तौर पर लिखा, "ऐसा क्यों लग रहा है कि यह बिना पैरों के दौड़ रहा है।"

कुछ दिन पहले, एक कोबरा सांप का एक और वीडियो सामने आया था, जहां यह सांप अपने फन फैलाए एक घर के दरवाजे के पीछे से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। क्लिप में, कोबरा इसे फिल्माने वाले व्यक्ति पर हमला करने की भी कोशिश करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।